Chandauli News: मंदिर में पुजारी के कमरे में खाना बनाने जाती थी बहन, शक होने पर भाई ने कर दी पुजारी की हत्या
Chandauli News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के मधुपुर गांव में मंगलवार की देर रात पुजारी की हत्या के मामले का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस द्वारा आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया गया कि पुजारी का उसकी बहन से अवैध संबंध था। इसकी जानकारी होने के बाद उसने पुजारी की हत्या करने की ठान ली। उसके बाद मंगलवार की रात में उसने रस्सी से गला घोट कर पुजारी की हत्या कर दी।

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था शव: दरअसल सदर कोतवाली क्षेत्र के मधुपुर गांव में मंगलवार की रात में एक मंदिर के पुजारी रंगनाथ सेठ की हत्या करी गई थी। बुधवार की सुबह मामले की जानकारी होने के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दिया था।
शव मिलने के बाद पुजारी के गले पर काला निशान दिखाई दे रहा था, जिससे यह संभावना जताई जा रही थी की गला कसकर पुजारी की हत्या की गई है। पुजारी के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी थी।
इस मामले में पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो लोगों द्वारा गांव के ही रहने वाले रमाशंकर विश्वकर्मा नामक एक शख्स के ऊपर हत्या करने की आशंका जाहिर की गई। इसके बाद पुलिस ने रमाशंकर विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार करने के बाद पुलिस जब रमाशंकर विश्वकर्मा से पूछताछ की तो वह काफी देर तक पुलिस को गुमराह करता रहा। हालांकि बाद में कड़ाई से पूछताछ करने के बाद वह टूट गया और सच्चाई उगल दी।
बहन मंदिर में जाती थी पुजारी का खाना बनाने: पकड़े जाने के बाद रमाशंकर द्वारा पुलिस से बताया गया कि पुजारी रंगनाथ सेठ का खाना बनाने के लिए उसकी बहन उसके कमरे में जाती थी। इस दौरान पुजारी द्वारा उसकी बहन के साथ अवैध संबंध बनाया गया था।
मामले की जानकारी होने के बाद रामशंकर ने पुजारी को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। उसने पुलिस को बताया कि मंगलवार की रात वह पुजारी के गले में फंदा डालकर उसकी हत्या कर दी और हत्या करने के बाद मौके से फरार हो गया। उसने यह अभी बताया कि उसे यह पूरा भरोसा था कि वह पकड़ा नहीं जाएगा लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications