Chandauli UP Board Result: 10th में आदर्श और 12th में पूजा यादव ने कैसे किया जिले में टॉप? इस तरह सच हुआ सपना
Chandauli 10th 12th topper list UP Board Result 2024: यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद चंदौली जनपद के छात्र-छात्राओं ने भी परचम लहराया है। चंदौली के रहने वाले कक्षा दसवीं के छात्र आदर्श पांडेय ने प्रदेश में 9वीं रैंक हासिल की है।
आदर्श पांडेय चंदौली जनपद के लक्ष्मणगढ़ में स्थित चकेश्वरी इंटर कॉलेज के छात्र हैं। आदर्श ने कक्षा दसवीं की परीक्षा में 97 फ़ीसदी मार्क हासिल किया है। आदर्श ने 600 में 582 अंक हासिल किया है।

आदर्श ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उन्हें पूरा भरोसा था कि वे टॉप करेंगे। आदर्श ने कहा कि पढ़ाई करने में उन्होनें काफी समय दिया है और आगे भी मन से पढ़ाई करेंगे। कहा कि पढ़ लिख कर वे सिविल परीक्षा पास कर अधिकारी बनना चाहते हैं।
इसी तरह खुशी खरवार और तनीषा गुप्ता जिले में दूसरी रैंक हासिल की हैं तथा रागिनी मौर्य और साधना कुमारी ने जिले में तीसरी रैंक हासिल की है। हालांकि अभिषेक कुमार आर्य, कृपा शंकर यादव, रुद्र प्रताप सहित कई छात्र-छात्राओ ने भी बेहतर अंक हासिल करते हुए टॉप टेन में जगह बनाई है।
इंटरमीडिएट में पूजा यादव ने किया जिले में टॉप
बात करें चंदौली जनपद में 12वीं में यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 के दौरान पास होने के साथ ही जिले में टॉप टेन स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं की तो चंदौली में पूजा यादव ने जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है।
पूजा यादव पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर की रहने वाली हैं और लाल बहादुर बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा हैं। पूजा यादव ने 95.20 अंक अंक अर्थात 500 में 476 अंक हासिल की हैं। पूजा अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरु को दे रही हैं।
पूजा ने बताया कि वह सोशल मीडिया से काफी दूरी बनाकर रहती हैं। कहा कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने से समय की बर्बादी होती है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इंटरनेट का इस्तेमाल पढ़ाई और जानकारी के लिए करना गलत नहीं है।
पूजा के अलावा काजल मौर्य ने दूसरी रैंक हासिल की है जबकि अभिषेक मौर्य और रिद्धिमा ने तीसरी तथा अमर कुमार पटेल ने चौथी रैंक हासिल की है। इसी तरह 93.60 फ़ीसदी अंक पाकर अंकित यादव, सागर विश्वकर्मा, परी पटेल ने पांचवीं रैंक हासिल की है।












Click it and Unblock the Notifications