चंदौली: शहीद के शव के सामने BJP विधायक से भिड़े पूर्व विधायक, दी औकात में रहने की धमकी

चंदौली। उत्तर प्रदेश के चंदौली में मंगलवार की सुबह सूबेदार कुलदीप मौर्य का पार्थिव शरीर सेना की गाड़ी के बजाए साधारण तरीके से एक एम्बुलेंस से भेज दिया गया, जिससे परिजन और ग्रामीण नाराज हो गए। सैनिक को उचित सम्मान न मिलने से नाराज परिजन और ग्रामीण धानापुर थाना चाौराहे पर शव और तिरंगे के साथ धरने पर बैठ गए। इस दौरान सपा कार्यकर्ता भी धरने में शामिल हो गए। भाजपा विधायक कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। इसके बाद धरना समाप्त हुआ, लेकिन विवाद नहीं। जवान के शव यात्रा के दौरान सैयदराजा से भाजपा विधायक सुशील सिंह और इसी सीट से पूर्व विधायक व सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह आपस में भिड़ गए। दोनों नेताओं में जमकर कहासुनी हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने एक दूसरे को देख लेने और औकात में रहने तक की धमकी दे डाली। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

bjp mla sushil singh clash with former mla manoj singh in chandauli

जम्मू-कश्मीर में राजौरी आर्मी बेस थे सूबेदार कुलदीप मौर्य

बता दें, यूपी के चंदौली के रहने वाले सूबेदार कुलदीप मौर्य जम्मू-कश्मीर में राजौरी आर्मी बेस पर तैनात थे। उनका पार्थिव शरीर मंगलवार की सुबह उनके गृह जनपद पहुंचा। सैनिक को उचित सम्मान न मिलने से नाराज परिजन नाराज हो गए और धरने पर बैठ गए। परिजनों की मांगों को सरकार ने स्वीकार भी कर लिया और राजकीय सम्मान के साथ अंत्‍येष्टि हुई। इन सब के बीच वहां मौजूद सैयदराजा से पूर्व विधायक मनोज सिंह और वर्तमान विधायक सुशील सिंह आपस में भीड़ गए। दोनों नेताओं में कहासुनी में बात एक दूसरे को देख लेने और औकात तक आ पहुंची. दोनों नेताओं के समर्थक भी हंगामा करने लगे।

बीच-बचाव कर संभाला गया मामला

विवाद बढ़ता देख दोनों दलों के कुछ नेताओं ने बीच बचाव किया और मामले को संभाला। इस दौरान पुलिस प्रशासन के लोग मूकदर्शक बने रहे। इस लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें, इन दोनों नेताओं की राजनैतिक अदावत पुरानी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+