Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

गांव में पहुंचा 2 क्विंटल का मगरमच्छ, ग्रामीणों में फैली दहशत, वनकर्मियों को पकड़ने में लगे 4 घंटे

उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद में रविवार को एक विशालकाय मगरमच्छ गांव में प्रवेश कर गया। मगरमच्छ को गांव में देखकर ग्रामीण डर गए उसके बाद ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई।

सूचना मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी गांव में पहुंचे और मगरमच्छ को रेस्क्यू करने के बाद उसे चंद्रप्रभा डैम में छोड़ दिया। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा उसका वीडियो बना लिया गया और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

a-2-quintal-crocodile-reached-a-village-in-chandauli-panic-spread-among-the-villagers

बारिश के चलते चला आया था खेतों में
यह पूरा मामला चंदौली जनपद की चकिया इलाके की विजयपुरवा ग्राम पंचायत के सुखदेवपुर का है। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि बरसात के चलते नदी और डैम में पानी बढ़ गया है। जिसके चलते जलीय जंतु नहरों के रास्ते गांव खेतों तक आ गए हैं।

Recommended Video

    गांव में पहुंचा 2 क्विंटल का मगरमच्छ, ग्रामीणों में फैली दहशत, वनकर्मियों को पकड़ने में लगे 4 घंटे

    ग्रामीण द्वारा आशंका जताई गई की भारी बारिश के दौरान चंद्रप्रभा डैम से निकलकर मगरमच्छ खेतों में पहुंचा और फिर खेतों से निकलकर बस्ती की तरफ चला आया होगा। सुबह में किसान खेतों की तरफ गए थे तो उन्हें इसकी जानकारी हुई।

    मगरमच्छ को देखकर ग्रामीण हैरान रह गए। उसके बाद ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी गांव में पहुंचे उसके बाद 4 घंटे तक कड़ी मशक्कत करने के बाद मगरमच्छ को पकड़ा।

    इस दौरान मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण भी पहुंच गए थे। मगरमच्छ को रेस्क्यू करते समय ग्रामीणों ने मोबाइल में उसका वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने के बाद ग्रामीणों द्वारा उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

    वहीं वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ग्रामीणों द्वारा पकड़ा गया मगरमच्छ करीब 12 फीट लंबा था और उसका वजन 2 क्विंटल से ऊपर था। मगरमच्छ को पकड़ने के बाद उसे चंद्रप्रभा डैम में छोड़ दिया गया।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+