आज का मंत्र: इस मंत्र का जाप करने से लौट आएगा आपका आत्मविश्वास
नई दिल्लीः देखा जाता है कि कई लोगों में आत्मविश्वास की कमी होती है। आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए अलग-अलग सलाह दी जाती है। कई बार लोगों में आत्मविश्वास वापस आ जाता है तो वहीं कई बार ये संभव नहीं पाता है। आत्मविश्वास के बारे में ज्योतिषियों की अपनी राय है। ज्योतिषियों का मानना है कि आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए एक मंत्र काफी कारगर साबित हो सकता है। आज हम आपके लिए लाए हैं आत्मविश्नास बढ़ाने का मंत्र-

ये है आत्मविश्वास का मंत्र
''भवानी शंकरौ वन्दे श्रद्ध विश्वासरुपिणौ'' कहा जाता है कि अगर सच्चे मन से इस मंत्र का जाप किया जाए तो आत्मविश्वास बढ़ाया जा सकता है। इस मंत्र का जाप रोजाना करना होगा। शाम के समय में उत्तर दिशा की ओर मुंख करके बढ़ जाएं और मंत्र का जाप करें।

तीन बार करें जाप
अगर आप इस मंत्र का जाप रोजाना तीन बार करते हैं तो आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है। इस मंत्र को विश्नास मंत्र के नाम से जाना जाता है। मंत्र का जाप करते समय ध्यान रहे है कि आप मुंह उत्तर दिशा की ओर ही हो। साथ ही जाप लगातार तीन बार करना है। एक बार मंत्र का जाप करके रुकना नहीं है।

अधिकारी को खुश करने का मंत्र
इसके अलावा अगर आप अपने अधिकारी को खुश करना चाहते हैं तो इस मंत्र का जाप कर सकते हैं। कहा जाता है कि इस मंत्र का जाप करने से आपके अधिकारी खुश हो जाएंगे। ये हैं अधिकारी को खुश करने का मंत्र - ''एलालवंग संयुक्तम् ताम्बूलं प्रतिगृह्यताम्'' इस मंत्र के जाप से आपके अधिकारी आपसे खुश हो जाएंगे। इस मंत्र के जाप की शुरुआत रविवार के दिन से करनी चाहिए। मंत्र का जाप हमेशा संध्या काल में ही करना चाहिए। उत्तर दिशा की मुंह करके लगातार सात दिनों तक इस मंत्र का जाप करने से अच्छे परिणाम मिलते हैं।












Click it and Unblock the Notifications