RBI बोर्ड में शामिल हुए Zydus लाइफ के अध्यक्ष पंकज आर पटेल को अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के बोर्ड में अहम बदलाव किया गया है। Zydus Life के अध्यक्ष पंकज आर पटेल को आरबीआई के बोर्ड में अहम जिम्मेदारी दी गई है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ज्यूडस लाइफसाइंसेज लिमिटेड के अध्यक्ष पंकज आर पटेल को आरबीआई के केंद्रीय बोर्ड में अंशकालिक गैर-आधिकारिक निदेशक के तौर पर नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति 4 साल के लिए की गई है।

 Zydus Lifes Pankaj Patel appointed part-time Non-official Director in Central Board, RBI

भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक ज्यूडस लाइफसाइंसेज लिमिटेड के अध्यक्ष पंकज आर पटेल को आरबीआई के केंद्रीय बोर्ड में अंशकालिक गैर-आधिकारिक निदेशक के तौर पर नियुक्त किया गया है। एसीसी ने पंकज पटेल की नियुक्ति की अधिसूचना जारी करते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति चार सालों के लिए की गई है। आरबीआई अधिनियम, 1934 की धारा 8 (1) (सी) के तहत उनकी नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।

पंकज पटेल फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री 2016-17 के अध्यक्ष रहे हैं। इसके अलावा पंकज पटेल इनवेस्ट इंडिया, मिशन स्टीयरिंग ग्रुप के मेंबर, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत गठित सर्वोच्च नीति-निर्माण के सलाहकार बोर्ड और संचालन निकाय और मंत्रालय द्वारा ड्रग तकनीकी सलाहकार बोर्ड में शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+