जोमैटो की ब्लिंकिट ने लॉन्च किया 'बिस्ट्रो' ऐप, 10 मिनट में करेगा स्नैक्स, मील्स डिलीवरी

Zomato Blinkit launches Bistro app: फूड एग्रीगेटर और डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो की ब्लिंकिट ने बिस्ट्रो नाम से एक नया फूड डिलीवरी ऐप लॉन्च किया है। बिस्ट्रो फिलहाल गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध और जल्द ही यह ऐप्पल के iOS पर भी उपलब्ध होगा। कंपनी का दावा है कि यह 10 मिनट के अंदर स्नैक्स और दूसरे फूड आइटम्स की डिलीवर करेगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्लिंकिट ने 'बिस्ट्रो' की जेप्टो कैफे के लॉन्च के ठीक एक दिन बाद किया है। जेप्टो, जेमैटो की राइवल कंपनी है। ऐसा माना जा रहा है कि जोमैटो का यह नया ऐप, जेप्टो कैफे को कड़ी टक्कर दे सकता है। खबर के मुताबिक, यह जोमैटो का इंस्टेंट फूड और ग्रॉसरी डिलीवरी सेगमेंट में इस तरह का दूसरा प्रयास है।

Zomato

इससे पहले जोमैटो ने जोमैटो इंस्टेंट लॉन्च किया था, जिसे बाद में बंद कर दिया गया था। बता दें कि ब्लिंकिट जोमैटो की क्विक-कॉमर्स ग्रोसरी सब्सिडियरी कंपनी है। इसका नया ऐप बिस्ट्रो 6 दिसंबर, 2024 को Google Play Store पर रिलीज़ किया गया था। इसका उद्देश्य "सिर्फ़ 10 मिनट में स्नैक्स, भोजन और पेय पदार्थ डिलीवर करना" है।

गूगल प्ले स्टोर की जानकारी के मुताबिक, अभी ये सभी ऐप प्रॉपर मील्स नहीं सेल करती हैं, बल्कि रेडीमेड फूड आइटम्स और स्नैक्स जैसे समोसे, सैंडविच, कॉफी, पेस्ट्री और अन्य सामान बेचती हैं। वहीं, दूसरी ओर ज़ेप्टो कैफे ने अपनी पहुंच दुकानों तक बढ़ा ली है। ज़ेप्टो के सह-संस्थापक और सीईओ आदित पालिचा के अनुसार, ज़ेप्टो कैफ़े हर महीने 100 से ज़्यादा नए कैफे खोलेगा।

बिस्ट्रो और ज़ेप्टो कैफ़े दोनों ही क्विक स्नैक्स और कॉफ़ी, पेस्ट्री, समोसे, सैंडविच और पिज़्ज़ा जैसे रेडी-टू-ईट आइटम ऑफ़र करते हैं। स्विगी बोल्ट भी इसी तरह की पेशकश के साथ इस क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा करता है। मनीकंट्रोल के अनुसार, ज़ेप्टो कैफे प्रतिदिन लगभग 30,000 ऑर्डर संभालता है।

इस बीच, स्विगी की रिपोर्ट है कि उसके 5% ऑर्डर बोल्ट से आते हैं। तो वहीं, डेटा और बिजनेस इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म स्टैटिस्टा के अनुसार, भारत में ऑनलाइन फूड डिलीवरी मार्केट से 2024 में 43.78 बिलियन डॉलर यानी 3.71 लाख करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट होने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+