Zomato Jobs: 'हमारे पास 24*7 के लिए काम...' जोमैटो ने निकाली 800 वैकेंसी, छंटनी वाले भी कर सकते हैं अप्लाई

दो महीने पहले ही जोमैटो ने 4% एम्प्लॉइज को बाहर का रास्ता दिखाया था,इस कंपनी में 4000 लोग काम करते हैं। बता दें कि जोमैटो की स्थापना साल 2008 में हुई थी।

Zomato Jobs

Zomato 800 vacancies: जहां चारों ओर से कई बड़ी कंपनियों के कर्मचारियों के निकाले जाने की बातें सामने आ रही हैं, वहीं दूसरी ओर भारत में फ़ूड डिलीवरी करने वाली कंपनी जोमैटो ने लोगों को राहतभरी खबर दी है, हालांकि उसकी खबर से कुछ लोग काफी हैरान भी हो गए हैं क्योंकि कंपनियों की लेऑफ की खबरों के बीच किसी को इस तरह की कोई उम्मीद नहीं थी, अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर कंपनी ऐसा क्या करने जा रही है? दरअसल कंपनी ने 800 पदों पर वैकेंसी निकाली है, जिसके बारे में जानकारी खुद कंपनी के सीईओ दीपिंदर गोयल ने दी है।

5 भूमिकाओं के लिए 800 पद की वैकेंसी

सीईओ दीपिंदर गोयल ने अपने लिंक्डइन पोस्ट (Linkedin) पर लिखा है कि 'Zomato में 5 भूमिकाओं के लिए 800 पद की वैकेंसी निकाली गई है, कंपनी में पांच पदों के लिए पद खाली हैं। ये पद हैं-चीफ ऑफ स्टाफ से लेकर सीईओ, जनरलिस्ट, ग्रोथ मैनेजर, प्रोडक्ट ओनर और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर। इनमें से जो लोग इन पदों के लिए खुद को योग्य समझते हैं तो अपना रिज्यूमे मुझे [email protected] पर मेल कर सकते हैं। 'हमारे पास 24*7 के लिए काम है...आप इसके लिए सीधा मुझे रिज्यूमे भेजें।'

जोमैटो ने 4% एम्प्लॉइज को बाहर का रास्ता दिखाया था

गौरतलब है कि ये बात इसलिए भी मायने रखती है क्योंकि अभी दो महीने पहले ही जोमैटो ने 4% एम्प्लॉइज को बाहर का रास्ता दिखाया था। गुरुग्राम बेस्ड कंपनी जोमैटो में करीब 4000 लोग काम करते हैं। यही नहीं दिसंबर में जोमैटो के को-फाउंडर और चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (CTO) गुंजन पाटीदार ने भी रिजाइन किया है। न्यू हाईरिंग की बात इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें कहा गया है कि जिन लोगों को कंपनी ने नौकरी से निकाला है, वो भी इन वेकैंसी के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

साल 2008 में की थी कंपनी की स्थापना

मालूम हो कि भारत में फ़ूड डिलीवरी करने वाली जोमैटो कंपनी की स्थापना पंकज चड्ढा और दीपिंदर गोयल ने साल 2008 में की थी। जिसकी लोकप्रियता और ग्रोथ का अंदाजा आप इसी बात से लगा लीजिए कि आज ये कंपनी 22 देशों के 10 हजार शहरों में अपनी सेवाएं दे रही है। जबकि इंडिया के करीब 213 शहरों में जोमैटो की सर्विस मौजूद है।

जोमैटो एप डाउनलोड करें और उठाएं लाभ

जौमेटो सर्विस का लाभ उठाने के लिए आपको सबसे पहले इसका ऐप मोबाइल में डाउनलोड करना होगा, उसके बाद आप अपनी च्वाइस के हिसाब से खाने-पीने का सामान आर्डर कर सकते हैं, जिसके लिए आपको ऑनलाइन पेमंट या कैश ऑन डिलेवरी का विकल्प दिया जाता है और आपका खाना आपके घर पहुंच जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+