अगर की ये गलती, तो jio phone के सिक्योरिटी वाले 1500 रुपए 3 साल बाद भी नहीं मिलेंगे वापस
नई दिल्ली। हाल ही रिलायंस जियो की तरफ से जियो फोन लॉन्च किया गया है, जिसकी बीटा टेस्टिंग भी 15 अगस्त से शुरू हो चुकी है। 24 अगस्त से इसकी बुकिंग भी शुरू हो जाएगी। आपको बता दें कि यह फोन आपको 1500 रुपए के सिक्योरिटी डिपॉजिट के बाद मिल रहा है। 3 साल बाद फोन वापस करने पर आपको ये 1500 रुपए रिफंड हो जाएंगे।

ये गलती की तो नहीं मिलेंगे पैसे वापस
जियो फोन को 3 साल बाद वापस करके 1500 रुपए रिफंड सभी को नहीं मिलेंगे। यह पैसे सिर्फ उन लोगों को रिफंड मिलेंगे, जिनके फोन सही सलामत होंगे। यानी अगर आपका फोन गिरकर टूट गया या फिर उसकी स्क्रीन आदि टूट गई, तो फिर आपको पैसे रिफंड नहीं मिलेंगे। ऐसे में आपको अपने जियो फोन को 3 साल तक संभाल कर इस्तेमाल करना है, ताकि वह टूटे नहीं। वरना एक गलती से आपके 1500 रुपए आपको वापस नहीं मिल पाएंगे।

ये कहा था मुकेश अंबानी ने
मुकेश अंबानी ने जियो फोन को लॉन्च करते वक्त कहा था कि यह फोन इफेक्टिव तरीके से आपके लिए मुफ्त होगा। इसके लिए दी गई सिक्योरिटी मनी आपको 3 साल बाद वापस मिल जाएगी। उन्होंने यह साफ कहा था कि तीन साल बाद जब आप अपना जियो फोन वापस करेंगे, तो आपको यह सिक्योरिटी के पैसे (1500 रुपए) वापस मिलेंगे।

ऑफलाइन बुकिंग हो गई है शुरू
जहां एक ओर लोग जियो फोन की ऑनलाइन बुकिंग का इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर दिल्ली-एनसीआर में इसकी ऑफलाइन बुकिंग शुरू भी हो गई है। जियो फोन बुक करने के लिए आपको अपने आधार कार्ड की एक कॉपी अधिकृत जियो रिटेलर को देनी होगी। हर आधार नंबर पर सिर्फ एक जियो फोन लिया जा सकेगा। जब आप आधार की कॉपी रिटेलर के पास जमा करेंगे, तब आपको 1500 रुपए का भुगतान नहीं करना होगा, बल्कि जब आपका फोन आ जाएगा और आप अपना फोन लेने रिटेलर के पास जाएंगे, तब आपको यह पैसे जमा करने होंगे। गैजेट 360 की रिपोर्ट के अनुसार अगर आप अभी अपना फोन ऑर्डर करते हैं तो आपको 1 सितंबर से 4 सितंबर के बीच यह फोन मिल जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications