मात्र 11000 में बुक करें मारुति सुजुकी की शानदार कार S-Cross
नई दिल्ली। कार बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकि शानदार ऑफर लेकर आई है। मारुति सुजुकी ने अपनी नई गाड़ी S-Cross की प्री बुकिंग के लिए लोगों को बेहतरीन ऑफर दिया है। आप सिर्फ 11000 रुपए में इस कार को बुक कर सकते हैं। मारुति की ये शानदार गाड़ी 28 सिंतबर को लॉन्च होने वाली है। लॉचिंग से पहले ही कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है। आप मारुति की इस नई S-Cross को महज 11000 रुपए की रकम देकर उसे बुक कर सकते है।

इस कार को बुक करने के लिए आपको नेक्सा के शोरूम जाना होगा। इसकी बुकिंग सिर्फ नेक्सा से ही की जा रही है। आपको बता दें कि मारुति ने 2015 में नेक्सा शोरूम की शुरुआत की थी। वहीं S-Cross को भी सबसे पहले अगस्त 2015 में लॉन्च किया गया था। आपको इस कार के बारे में बताए तो इसकी खूबियों का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कंपनी अब तक 53000 एस-क्रॉस गाड़ियां सिर्फ घरेलू मार्केट में बेच चुकी है, जबकि 4600 गाड़ियों को एक्सपोर्ट कर चुकी है।
अब एक बार फिर से कंपनी इस कार को कुछ नए फीचर्स के साथ लॉन्च कर रही है। इस नए मॉडल वाली एस-क्रॉस में 1.3 लीटर का डीजल इंजन के साथ-साथ स्मार्ट हाइब्रिड टेक्नोलॉजी लगी है। नए एस-क्रॉस में टॉर्क असिस्ट, ब्रेक एनर्जी रीजनरेशन सिस्टम के साथ-साथ गियरशिफ्ट इंडीकेटर भी लगा है। कंपनी को उम्मीद है कि इस ऑफर से गाड़ी की बुकिंग नई ऊंचाई पर पहुंचेगी।












Click it and Unblock the Notifications