Best Prepaid Recharge Plan 2019: साल 2019 के बेस्ट रिचार्ज प्लान, Reliance Jio, Vodafone, Airtel के इन प्लान्स की रही धूम
साल 2019 में जियो,एयरटेल, वोडाफोन के लिए बेस्ट रिचार्ज प्लान
नई दिल्ली। साल 2019 टेलिकॉम कंपनियों के लिए कुछ खास नहीं रहा। टेलिकॉम कंपनियों ने घाटे की भरपाई के लिए अपने प्लान में बदलाव किए। एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया और रिलायंस जियो जैसी बड़ी कंपनी ने अपने टैरिफ प्लान महंगे कर दिए तो वहीं कुछ प्लान में डेटा और वैलिडिटी में बदलाव किया गया। जबकि सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल भारी घाटे से निजात पाने के लिए वीआरएस स्कीम पर काम करती रही। इस साल Vodafone-Idea, Airtel और Reliance Jio ने टैरिफ प्लान में बढ़ोतरी की। वहीं जियो ने दूसरे नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग की सर्नविस खत्म कर आईयूसी चार्ज लगाना शुरू कर दिया। ऐसे में साल 2019 में मोबाइल यूजर्स के लिए कुछ खास नहीं रहा। आइए जानें साल 2019 के बेस्ट रिचार्ज प्लान्स के बारे में.....

साल 2019 के लिए बेस्ट रिचार्ज प्लान्स
साल 2019 में टेलिकॉम कंपनियों ने कई बेहतरीन प्लान्स पेश किए। अगर सस्ते प्लान्स की सूची में देखें तो साल 2019 में वोडाफोन ने सबसे कम कीमत का प्लान 24 रुपए से शुरू हुआ। इस प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 100 ऑन-नेट की फैसिलिटी दी। वहीं एयरटेल ने 100 रुपए के अंदर तीन रिचार्ज पैक पेश किए, जिस में सबसे सस्ता प्लान 23 रुपए से शुरू किया। इस प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी दी जाती है। वहीं Reliance Jio ने 100 रुपए के भीतर 3 प्लान पेश किए। इसमें 49 रुपए वाला प्लान सबसे ज्यादा पॉपुलर रहा। इसमें 28 दिनों की वैधता के साथ कॉलिंग और 1GB डाटा मिलता है।

कई प्लान में किए गए बदलाव
साल 2019 में टेलिकॉम ऑपरेटर्स ने कई प्लान्स में बदलाव किए। जियो का 149 रुपए वाला प्लान सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। जियो के इस प्रीपेड प्लान की कीमत है 149 रुपए है, जिसमें 28 दिन की वैलिडिटी के साथ रोजाना 1.5 जीबी मोबाइल डाटा,रोज़ाना 100 SMS और 28 दिन के लिए अनलिमिटेड जियो टू जियो लोकल कॉलिंग की सुविधा मिलती है।
वहीं Vodafone का सबसे ज्यादा चर्चा में 139 रुपए वाला प्लान रहा। इस प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है, जिसके साथ 5 जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज़ाना 100 SMS की सुविधा मिलती है। वहीं Airtel 98 रुपए वाले प्लान की भी खूब चर्चा हुई। इस प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैधता के साथ 6 जीबी डाटा और 10 फ्री SMS की सुविधा मिलती है।

365 दिनों के प्रीपेड टैरिफ में इन प्लान्स ने मचाई धूम
365 दिन का प्रीपेड प्लान में जियो, एयरटेल और वोडाफोन सबसे अपने-अपने प्लान्स उतारे। एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया और जियो तीनों के ही एक साल की वैधता वाले अलग-अलग प्लान आते हैं। प्राइस वॉर के चलते टेलिकॉम ऑपरेटर्स ने ग्राहकों के लिए एक से बढ़कर एक ऑफर निकाले। जियो ने 365 दिन के लिए दो प्लान उतारे, लेकिन 1299 रुपए वाले प्लान को लोगों ने ज्यादा पसंद किया। इस प्लान में यूजर्स को 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ 24 जीबी डेटा मिलता है। इसमें डेली डेटा लिमिट नहीं है। इसके अलावा जियो से जियो पर अनलिमिटेड कॉलिंग और जियो से अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 12,000 FUP मिनट के साथ 3600 एसएमएस की सुविधा दी। इसके अलावा जियो ने 2,199 रुपए वाला प्लान भी उतारा। एयरटेल की बात करें तो 365 दिनों की वैधता के साथ Airtel ने भी 1498 रुपए और 2,398 रुपए वाला प्लान उतारे, लेकिन 1498 रुपए वाले प्लान ने ज्यादा चर्चा बंटोरी। इस प्लान में 24 जीबी डेटा के साथ एयरटेल से किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। वोडाफोन के सालभर की वैलिडिटी वाले प्लान की बात करें तो Vodafone ने भी दो प्लान 1499 रुपए और 2,399 रुपए पेश किए। इनम प्लान्स की बेनिफिट्स लगभग एयरटेल जैसी ही है।

BSNL का बेस्ट रिचार्ज प्लान
सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल के रिचार्ज प्लान कती बात करें तो BSNL के 197 रुपए वाले प्लान,666 रुपए वाले प्लान् और 999 रुपए वाले प्लान लोगों ने सबसे ज्यादा पसंद किए।197 रुपएओ वाले प्लान में 54 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। वहीं 666 रुपए वाले प्लान में 134 दिन की वैधता और 999 रुपये का है और इसमें यूजर्स को 220 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी।
-
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप? -
Gold Price Today: जयपुर में रातों-रात बदल गए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को कब मिलेगी 14वीं किस्त ? ₹2000 या ₹4000 कितनी राशि आएगी खाते में












Click it and Unblock the Notifications