Xiaomi India का बाजार में उथल- पुथल के बीच बड़ा निर्णय, 1000 कर्मचारियों की छंटनी, जानिए वजह
भारत में जांच से परेशान चीनी मोबाइल फोन निर्माता कंपनी की शेयर मार्केट में भी हिस्सेदारी कम होने लगी है। ऐसे में अब कंपनी ने बड़ी छंटनी की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी के इस निर्णय के पीछे बड़ी वजह है।
Xiaomi India lay off: चीन की मोबाइल फोन निर्माण करने वाली कंपनी शाओमी में हाल ही में 1000 कर्मचारी कम कर रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने लागत में बड़ी कटौती की घोषणा की है। कंपनी ने पिछले हफ्ते कंपनी ने लगभग 30 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी अगले कुछ महीनों में बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है। शाओमी की इस छंटनी की बड़ी वजह सामने आई है।
चीन की मोबाइल फोन बनाने वाली शाओमी में होने वाली छंटनी को लेकर एक रिपोर्ट में बड़ा दावा किया गया। रिपोर्ट में कहा गया कि कंपनी बाजार में घटती पकड़ या कम होती हिस्सेदारी को लेकर अब मॉर्केट पॉलिशी में बदलाव करने जा रही है। नए निर्णय के मुताबिक कंपनी के आंतरिक प्रबंधन में भी बदलाव देखने को मिलेगा, जिसका उद्देश्य कंपनी कम लागत में अधिक लाभ दिलाने का है। इसके लिए शाओमी जल्द ही करीब एक हजार या इससे अधिक कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है।

शिपमेंट में पिछड़ी कंपनी
साल 2023 की पहली तिमाही के दौरान शाओमी इंडिया की शिपमेंट में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इस पहली तिमाही में ये महज 5 मिलियन तक सिमट गई। जबकि वर्ष 2022 में शाओमी इंडिया की शिपमेंट का आंकड़ा 7-8 मिलियन था। दरअसल, शाओमी इंडिया की पकड़ भारतीय बाजार में लंबे समय तक रही, लेकिन अब ये काफी पिछड़ चुकी है। मोबाइल फोन निर्माता कंपनी भारत में सबसे आगे सैमसंग है जबकी वीवो दूसरे नंबर पर है।
ईडी ने जब्त की 5500 करोड़ की असेट
हाल-फिलहाल में शाओमी इंडिया पर पर एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाी की थी। ईडी ने गलत तरीके से देश से बाहर पैसे भेजने के आरोप में शाओमी इंडिया के 5,500 करोड़ रुपये से ज्यादा के बैंक एसेट को जब्त कर लिया है। कंपनी ने ईडी के आरोपों और संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई को कानूनी चुनौती दी है।












Click it and Unblock the Notifications