X Premium Plus: एक्स ने लॉन्च की दो प्रीमियम स्कीम, क्या है खास, चुकाने होंगे कितने पैसे? जानिए

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्वीटर) ने अपनी दो नई मेंबरशिप स्कीम लॉन्च की है, जिसमें एक विज्ञापन-मुक्त स्कीम है। इसे 'प्रीमियम+' (Premium Plus) नाम दिया गया है। प्रीमियम+ टियर का सब्सक्रिप्शन लेने के लिए यूजर्स को प्रतिमाह 16 अमेरिकी डॉलर प्रति माह यानी हर महीने मौजूद यूएसडी दर के आधार 1334 रुपए चुकाने होंगे। इस स्कीम के तहत यूजर्स को रिप्लाई बूस्ट का ऑप्शन मिलेगा। फॉर यू और फॉलोइंग फीड से विज्ञापन हटाने की भी अनुमति होगी।

जबकि दूसरे स्तर की लॉन्चिंग को "बेसिक" कहा जाता है। इसके लिए सब्सक्राइबर्स को प्रति माह 3 अमेरिकी डॉलर यानी 250 रुपए चुकाने होंगे। हालांकि बेसिक टियर नीले चेकमार्क के साथ नहीं आता है, लेकिन इसमें अपनी पोस्ट को एटिट करने और लंबे टेक्स्ट और वीडियो पोस्ट करने की क्षमता जैसी बुनियादी सुविधाएं शामिल हैं। ये टियर छोटी पोस्ट के लिए के बेहतर है।

X Premium Plus

प्रीमियम सर्विस के नए टियर के लॉन्च के मौके पर एक बयान में कहा,"हम 3 अमेरिकी डॉलर प्रति माह (वेब ​​के माध्यम से साइन अप करने पर) के लिए एक नया बेसिक टियर भी लॉन्च कर रहे हैं जो आपको सबसे आवश्यक प्रीमियम सुविधाओं तक पहुंच प्रदान करता है।"

प्रीमियम+ में क्या है खास?
यूजर्स या फिर फॉलोइंग में कोई विज्ञापन नहीं।
रिप्लाई के लिए बेहत ऑप्शन
क्रिएटर टूल्स के सभी सुइट्स तक पहुंच

कैसे लें सदस्यता
एक्स को लेकर एक रिपोर्ट के मुताबिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अब सिर्फ माइक्रोब्लॉगिंग साइट नहीं रहा है। एक्स कुछ उपयोगकर्ताओं के लिए वीडियो और ऑडियो कॉलिंग को बंडल करने की भी योजना बना रहा है, ताकि प्लेटफॉर्म को सबकुछ ऐप में बदल दिया जा सके। इस बीच, एक्स की प्रीमियम सर्विस से जुड़ने के लिए ट्विटर ने एक लिंक जारी किया है, जिस पर क्लिक करके दिशा निर्देशों को पालन करते हुए नए टियर के तहत सदस्यता ली जाती सकती है। इसके लिए यूजर्स को लिंक https://t.co/Ywvyijo9CQ पर क्लिक करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+