महंगाई के मोर्चे पर जोर का झटका, फरवरी में थोक महंगाई दर बढ़कर 13.11% पर पहुंची
महंगाई के मोर्चे पर जोर का झटका, फरवरी में थोक महंगाई दर बढ़कर 13.11% पर पहुंचा
नई दिल्ली, 14 मार्च। महंगाई के मोर्चे पर जोर का झटका लगा है। फरवरी महीने में महंगाई (Inflation) दर 13.11 फीसदी पर पहुंच गई है जो सरकार की चिंता बढ़ा रहा है। फरवरी में थोक महंगाई दर (wholesale price index) के आंकड़े सामने आ चुके हैं, जो सरकार की चिंता बढ़ा रहे हैं। सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक फरवरी 2022 में थोक महंगाई दर 13.11 फीसदी पर पहुंची। जबकि फरवरी, 2021 में ये मात्र 4.83 फीसदी था। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि महंगाई की दर कहां से कहां पहुंच गई है।

जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक फरवरी 2022 में थोक महंगाई दर 13.11 फीसदी रही तो वहीं जनवरी 2022 में 12.96 फीसदी रहा था। वहीं दिसंबर 2021 में थोक महंगाई दर 13.56 फीसदी रही थी और नवंबर 2021 में यह महंगाई 14.23 फीसदी था। महंगाई दर के ये डबल आंकड़े सरकार, इकोनॉमी और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की चिंता बढ़ा रहे हैं। महंगाई दर में जारी इस तेजी से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया पर पॉलिसी में बदलाव, ब्याज दरों में बढ़ोतरी का दवाब बढ़ रहा है।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक थोक महंगाई दर में मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स का वेटेज 64.23 फीसदी है। वहीं प्राइमरी आर्टिकल्स सेगमेंट में 13.39 फीसदी रहा है। थोक महंगाई दर के अलावा पिछले महीने जनवरी महीने में खुदरा महंगाई दर 6.01 फीसदी रही थी ।












Click it and Unblock the Notifications