Indian Economy: World Bank से आई भारतीय अर्थव्यवस्था पर गुड न्यूज, 2024 में इन सेक्टर्स में रहेगी मजबूती
World Bank On Indian economy: भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर खुश कर देने वाली खबर सामने आई है। वर्ल्ड बैंक (World Bank) ने भारत की तरक्की में बढ़ोतरी के लिए अपना अनुमान साझा किया है, जिसके तहत देश की जीडीपी की ग्रोथ तेज रहने की उम्मीद है।
विश्व बैंक के मुताबिक साल 2024 में भारतीय अर्थव्यस्था (GDP) 7.5 की दर से बढ़ने का अनुमान है। इससे पहले वर्ल्ड बैंक ने इस अवधि के दौरान अर्थव्यवस्था की दर को 1.2 फीसदी कम बताया था, लेकिन बाद में संशोधित करके अनुमान 7.5 प्रतिशत कर दिया।

एक दिन पहले यानी मंगलवार (02 अप्रैल) को विश्व बैंक ने अपने लेटेस्ट साउथ एशिया विकास अपडेट में कहा कि कुल मिलाकर 2024 में दक्षिण एशिया में विकास दर 6.0 प्रतिशत मजबूत होने की उम्मीद है, जो मुख्य रूप से भारत में मजबूत विकास और पाकिस्तान और श्रीलंका में रिकवरी से प्रेरित है।
रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण एशिया अगले दो वर्षों तक दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाला क्षेत्र बने रहने की उम्मीद है। अपनी रिपोर्ट में वर्ल्ड बैंक ने वित्त वर्ष 2025 में अर्थव्यवस्था की विकास दर 6.1% होने का अनुमान जताया है।
विश्व बैंक ने कहा, "भारत में, जो क्षेत्र की अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा है, वित्त वर्ष 2023/24 में उत्पादन वृद्धि 7.5% तक पहुंचने की उम्मीद है, जो मध्यम अवधि में 6.6% पर लौटने से पहले, सेवाओं और उद्योग में गतिविधि मजबूत रहने की उम्मीद है।"
अपनी रिपोर्ट में बैंक ने कहा कि बांग्लादेश में उच्च मुद्रास्फीति और व्यापार और विदेशी मुद्रा पर प्रतिबंध के कारण आर्थिक गतिविधि बाधित होने के कारण वित्त वर्ष 2024/25 में उत्पादन में 5.7% की वृद्धि होने की उम्मीद है।
इन सेक्टर्स में मजबूती का अनुमान
वर्ल्ड बैंक ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि भारत में सर्विसेज एवं इंडस्ट्री में बढ़ोतरी मजबूत रहने की उम्मीद है। साथ ही मैन्युफैक्चर और रियल एस्टेट में भी ज्यादा रफ्तार देखने को मिलेगी। साथ ही महंगाई का दबाव भी कम रहने का अनुमान है। इसी के साथ विश्व बैंक ने राजकोषीय घाटा और सरकारी कर्ज में गिरावट का भी अनुमान जाहिर किया है।












Click it and Unblock the Notifications