Women's Day 2025: भारत की टॉप 5 महिला एंटरप्रेन्योर, दुनियाभर में बजाया कामयाबी का डंका
Women's Day 2025: हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day 2025) 8 मार्च को मनाते हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस इस मौके पर हम भारत की उन महिलाओं को सलाम करते हैं, जिन्होंने अपने अद्वितीय विजन, परिश्रम और साहस से उद्यमिता (Entrepreneurship) की दुनिया में नया इतिहास रचा है।
भारत की शीर्ष महिला उद्यमियों (एंटरप्रेन्योर-Entrepreneur) में किरण मजूमदार-शॉ, वंदना लूथरा, फाल्गुनी नायर, ऋचा कर और विनीता सिंह का नाम प्रमुखता से शामिल है। इन्होंने ना सिर्फ व्यापारिक जगत में अपनी छाप छोड़ी है, बल्कि लाखों महिलाओं को प्रेरित भी किया है।

ये महिलाएं ना केवल भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रही हैं, बल्कि वैश्विक मंच पर भारतीय नारी शक्ति की प्रभावशाली छवि भी प्रस्तुत कर रही हैं। उद्योग जगत की ये अग्रणी हस्तियां अपने क्षेत्रों में शीर्ष पर हैं और दुनियाभर में अपनी पहचान बना चुकी हैं। आइए, जानते हैं भारत की पांच सबसे सफल महिला उद्यमियों के बारे में।
Kiran Mazumdar-Shaw: किरण मजूमदार-शॉ: भारत की बायोटेक क्वीन
किरण मजूमदार-शॉ, बायोकॉन लिमिटेड की संस्थापक और कार्यकारी अध्यक्ष, भारत में बायोटेक उद्योग की अग्रणी हस्ती हैं। उन्होंने 1978 में बायोकॉन की स्थापना की और इसे एक वैश्विक बायोफार्मास्युटिकल कंपनी में बदल दिया। बायोकॉन आज भारत की सबसे बड़ी बायोटेक्नोलॉजी कंपनियों में से एक है। उनकी उपलब्धियों ने भारत को चिकित्सा अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। वे कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित हो चुकी हैं। फोर्ब्स की सूची में भी टाॅप 50 में उनका नाम शामिल हो चुका है।
Vandana Luthra: वंदना लूथरा: वीएलसीसी की सफलता की कहानी
वंदना लूथरा, वीएलसीसी हेल्थ केयर लिमिटेड की संस्थापक, ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने 1989 में अपनी कंपनी VLCC की शुरुआत की और इसे एक इंटरनेशनल ब्रांड बना दिया। उनका ब्रांड आज सौंदर्य और फिटनेस क्षेत्र में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित कर रहा है। भारत और अन्य देशों में VLCC 300 से ज्यादा वेलनेस सेंटर चला रहा है।
Falguni Nayar: फाल्गुनी नायर: नायका की संस्थापक और ब्यूटी इंडस्ट्री की गेम-चेंजर
फाल्गुनी नायर ने 2012 में नायका (Nykaa) की स्थापना की और इसे भारत की सबसे सफल ब्यूटी और स्किनकेयर ई-कॉमर्स कंपनियों में से एक बना दिया। एक निवेश बैंकर से सफल उद्यमी बनने का उनका सफर हर महिला के लिए प्रेरणादायक है। उनकी कंपनी ने भारतीय महिलाओं को अपने ब्यूटी और मेकअप उत्पादों की पसंद में नए विकल्प दिए।
Richa Kar: ऋचा कर: ज़िवामी के साथ इनरवियर इंडस्ट्री में क्रांति
ऋचा कर ने 2011 में ज़िवामी (Zivame) की स्थापना की और भारतीय महिलाओं के लिए इनरवियर खरीदने के अनुभव को पूरी तरह बदल दिया। उनकी कंपनी ने महिलाओं को अपनी पसंद के अनुसार खरीदारी करने और आत्मविश्वास महसूस करने की स्वतंत्रता दी। आज, ज़िवामी एक अग्रणी इनरवियर ब्रांड बन चुका है।
Vineeta Singh: विनीता सिंह: शुगर कॉस्मेटिक्स की सह-संस्थापक
विनीता सिंह, शुगर कॉस्मेटिक्स (Sugar Cosmetics) की सह-संस्थापक और सीईओ हैं। उनकी कंपनी ने किफायती और उच्च गुणवत्ता वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स की बदौलत बाजार में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक नया मंच प्रदान किया है।
महिला उद्यमिता केवल व्यापार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और नए अवसरों का निर्माण करने की प्रेरणा भी देती है। किरण मजूमदार-शॉ, वंदना लूथरा, फाल्गुनी नायर, ऋचा कर और विनीता सिंह जैसी महिलाएं आज ना केवल अपने व्यवसायों का सफलतापूर्वक नेतृत्व कर रही हैं, बल्कि अन्य महिलाओं के लिए भी मिसाल बन रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications