बड़ी खबर! Jio के रोजाना 1GB के सभी डाटा प्लान हुए बंद, फिर भी यूजर्स को फायदा

नई दिल्ली। रिलायंस जियो का रिपब्लिक डे ऑफर इन दिनों मार्केट में धूम मचा रहा है। जियो ने अपने रिपब्लिक डे ऑफर में यूजर्स को बड़ा तोहफा देते हुए 500 रुपये तक के अपने सभी प्लान में पहले से ज्यादा डेटा देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही रिलायंस जियो ने अपने प्रतिदिन 1GB डाटा पलान वाले सभी डाटा प्लान भी बंद कर दिए हैं। लेकिन घबराइए नहीं, जियो अब आपको उतने ही, यहां तक कि कई प्लान में उससे भी कम रुपये में रोजाना 1.5GB डाटा दे रहा हैं।

ये है रिलायंस जियो का प्लान

ये है रिलायंस जियो का प्लान

26 जनवरी से पहले रिलायंस जियो के पास मुख्यत: 4 ऐसे प्लान ऐसे थे जिसमें वो यूजर्स को 1GB डाटा ऑफर कर रहा था। ये प्लान थे 199 रुपये के, 399 रुपये के, 459 रुपये के और 509 रुपये के। जियो इन सभी प्लान में यूजर्स को रोजाना 1GB डाटा देता था लेकिन सभी प्लान की वैलिडिटी अलग अलग थी। लेकिन अब जियो ने इन सभी प्लान को बंद कर 4 नए प्लान लॉन्च किए हैं।

ये हैं वे 4 नए प्लान

ये हैं वे 4 नए प्लान

जियो ने अपने रिपब्लिक डे ऑफर में इन सभी चारों 1GB डाटा प्लान को बंद करते हुए यूजर्स के समाने 4 नए प्लान पेश किए। इन नए प्लान में जियो ने यूजर्स को अब रोजाना 1GB डाटा देने की जगह 1.5GB डाटा देने का ऐलान किया है। खास बात ये है कि ये सभी प्लान जियो के 1GB डाटा वाले प्लान से 50 से 60 रुपये तक सस्ते भी हैं। यानी कि डाटा के मामले में अब जियो यूजर्स की मौज ही मौज है।

ये हैं जियो के 1.5GB वाले सभी प्लान

ये हैं जियो के 1.5GB वाले सभी प्लान

जियो अब अपने 4 प्लान में रोजाना 1.5GB डाटा दे रहा है। ये प्लान है 149 रुपये के, 349 रुपये के, 399 रुपये के और 449 रुपये के। जियो के 149 रुपये प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है और इसमें यूजर्स को 42GB डाटा मिलेंगे। वहीं 349 रुपये के प्लान में 70 दिन की वैलिडिटी के साथ 105GB डाटा, 399 रुपये के प्लान में 84 दिन की वैलिडिटी के साथ 126 GB डाटा और 449 रुपये के प्लान में 91 दिनों की वैलिडिटी के साथ 136GB डाटा मिलेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+