नौकरी न छोड़े कर्मचारी इसलिए हर 3 महीने पर कंपनी बढ़ाएगी सैलरी, देगी प्रमोशन
अब हर 3 महीने पर कंपनी बढ़ाएगी सैलरी, देगी प्रमोशन
नई दिल्ली। देश के अधिकांश आईटी सेक्टर कर्मचारियों के नौकरी छोड़े जाने से परेशान है। न केवल छोटी बल्कि-बल्कि बड़ी-बड़ी आईटी कंपनियां भी कर्मचारियों द्वारा नौकरी छोड़े जाने से परेशान है। ऐसे में इन कंपनियों ने कर्मचारियों को रोकने के लिए यूनिक प्लानिंग की है। दिग्गज आईटी कंपनी विप्रो ने कर्मचारियों को कंपनी से जोड़े रखने के लिए हर तीन महीने पर सैलरी इंक्रीमेंट और प्रमोशन देने का फैसला किया है। विप्रो ने तिमाही सैलरी इंक्रीमेंट और प्रमोशन का नियम लागू कर कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने से रोकने की कोशिश की है।

कंपनी को उम्मीद है कि तिमाही प्रमोशन और सैलरी इंक्रीमेंट की उनकी पॉलिसी काम करेगी और कर्मचारियों को रोकने में उन्हें सफलता हासिल होगी। दरअसल पिछले कुछ महीनों से कर्मचारी लगातार कंपनी को छोड़ रहे थे। जिसका असर कंपनी पर पड़ने लगा, जिसके बाद ये फैसला लिया गया। अगर बहाली या नियुक्ति के आंकड़े को देखें तो अप्रैल-जून तिमाही के दौरान विप्रो ने सबसे ज्यादा हायरिंग की है। इस दौरान कंपनी ने 15446 नए कर्मचारियों की बहाली की है और कंपनी के कर्मचारियों की संख्या बढ़कर 258574 के पार हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications