क्‍या घटेंगे पेट्रोल, डीजल के दाम, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह ने दिया बड़ा बयान

पेट्रोल, डीजल के दामों को लेकर पेट्रोलियम मंत्री ने शनिवार को बड़ा बयान दिया है। आइए जानते हैं दाम कम होंगे या बढ़ेगे?

Petrol Diesel Price: पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को पेट्रोल, डीजल के दामों को लेकर बड़ा बयान दिया है। मंत्री ने कहा कि अगर अंतराष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल की कीमतें स्थिर रहती हैं, तो तेल कंपनियां पेट्रोल ओर डीजल के दामों को कम करने की स्थिति में होंगी। मंत्री पुरी ने उम्‍मीद जताई कि अगली तिमाही तेल कंपनियों के अच्‍छी होगी।

याद रहे मोदी सरकार ने सुनिश्चित किया है कि अप्रैल 2022 से पेट्रोल, डीजल की कीमतों में कोई वृद्धि न हो। पुरी ने कहा मोदी सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि उपभोक्ताओं को कोई कठिनाई न हो।

Petroleum Minister Hardeep Singh Puri

क्या तेल की कीमतों में कटौती पर विचार किया जा रहा हैं? इसका जवाब देते हुए पेट्रोलियम मंत्री पुरी ने कहा इसका अभी मेरे पास कोई जवाब हीं हैं और हम जैसे-जैसे आगे बढ़ेगे तो देखेंगे कि क्या किया जा सकता है। पुरी ने बताया सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने पिछली तिमाही में अच्‍छा किया है। उन्होंने अपने नुकसान की कुछ भरपाई कर ली है।

मोदी सरकार के सत्ता में नौ साल पूरे होने के अवसर पर भाजपा मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पुरी ने राफेल मुद्दे पर बात करते हुए राहुल गांधी पर भी हमला किया। पुरी ने कहा राजनीति विश्वसनीयता के बारे में है। इसके साथ उन्‍होंने कहा कांग्रेस नेता के बयान अतीत में झूठे साबित हुए हैं।

मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा विदेश यात्रा के दौरान ही राहुल गांधी को अल्पसंख्यकों की स्थिति अचानक याद आती है। जबक‍ि 1983 में मुस्लिमों का नरसंहार और 1984 में सिखों की हत्या कांग्रेस शासन के दौरान हुई थी। राहुल गांधी द्वारा मोदी सरकार की कमियां निकाले जाने पर पुरी ने कहा उनकी आंखों की जांच होनी चाहिए। उन्होंने हो सकता है गलत चश्मा पहना हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+