Zomato के COO रिंशुल चंद्रा के इस्तीफे की क्यों हो रही है चर्चा, जाते-जाते दीपिंदर गोयल से क्या कह गए ऐसा?
Zomato News (Rinshul Chandra): फूड डिलीवरी ऐप जोमैटो के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर रिंशुल चंद्रा के इस्तीफे की हर तरफ चर्चा हो रही है। उनका लास्ट वर्किंग डे (कंपनी में आखिरी दिन) 07 अप्रैल को था। कंपनी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर एक नियामक फाइलिंग में इस इस्तीफे की जानकारी दी है। बीएसई फाइलिंग में जोमैटो ने कहा कि रिंशुल चंद्रा ने 05 अप्रैल को इस्तीफा दिया था और उनके काम का आखिरी दिन 07 अप्रैल को था।
जोमैटो के फाउंडर और सीईओ दीपिंदर गोयल को रिंशुल चंद्रा ने अपना इस्तीफा भेजा है। रिंशुल चंद्रा ने साल 2018 में जोमैटो में शामिल हुए थे और उन्होंने 2023 में उन्हें फूड डिलीवरी सीओओ के पद प्रमोट किया गया था। हालांकि जोमैटो ने अभी तक यह घोषणा नहीं की है कि रिंशुल चंद्रा की जगह कौन लेगा। इस इस्तीफे की चर्चा इसलिए हो रही क्योंकि जोमैटो के शेयर में गिरावट देखी गई है।

Deepinder Goyal News: रिंशुल चंद्रा ने इस्तीफे में क्या कहा?
रिंशुल चंद्रा ने रेजिग्नेशन लेटर (इस्तीफा पत्र) सीईओ दीपिंदर गोयल को ईमेल करते हुए लिखा, "दीपी, मैं 7 अप्रैल, 2025 से इटरनल लिमिटेड के सीओओ, फूड ऑर्डरिंग और डिलीवरी बिजनेस के पद से इस्तीफा देने जा रहा हूं। काफी सोच-समझकर मैंने ये फैसला लिया है...मैंने अब नए अवसरों के लिए जा रहा हूं...जो मेरे व्यक्तिगत और पेशेवर लक्ष्यों के लिए बहुत जरूरी है। पिछले सात सालों की यात्रा बहुत ही अविश्वसनीय रही। मेरे कार्यकाल के दौरान मुझपर जो विश्वास और अवसर मिले हैं...उसके लिए मैं आभारी रहूंगा। मैं अपनी टीम को शुभकामनाएं देता हूं।''
जोमैटो में जारी है इस्तीफों का सिलसिला...
पिछले साल सितंबर से ही जोमैटो में शीर्ष स्तर पर इस्तीफों का सिलसिला जारी है। सितंबर 2024 में मुख्य जन अधिकारी और सह-संस्थापक, आकृति चोपड़ा ने तुरंत प्रभाव से इस्तीफा दे दिया।
कंपनी के स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक आकृति चोपड़ा अपने करियर में आगे बढ़ने के लिए कंपनी छोड़ दी थी। जोमैटो के सबसे पुराने कर्मचारियों में से एक आकृतिचोपड़ा 2011 में वित्त और संचालन के वरिष्ठ प्रबंधक के रूप में जोमैटो में शामिल हुई थीं। उन्हें 2019 में मुख्य वित्तीय अधिकारी के रूप में पदोन्नत किया गया और कंपनी के IPO से पहले सह-संस्थापक बना दिया गया। आकृति चोपड़ा जोमैटो की पीआर हेड भी थीं। इसके बाद दिसंबर में हेमल जैन ने भी इस्तीफा दिया था, जो B2B किराना आपूर्ति इकाई हाइपरप्योर के वित्त के वैश्विक प्रमुख और CFO थे।












Click it and Unblock the Notifications