200 का नोट जारी करने की ये हैं 5 वजहें, आपको नहीं होगा पता
नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से कल यानी 25 अगस्त को 200 रुपए का नया नोट जारी किया जाएगा। इस नोट में दो खास बातें हैं। पहला तो ये कि यह नोट चटक पीले रंग (Bright Yellow) का होगा और दूसरा ये कि इस नोट के पिछले हिस्से में सांची स्तूप की आकृति बनी होगी। आपको यह भी बता दें कि इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि 200 रुपए का नोट जारी किया गया है। लेकिन क्या आपको पता है कि 200 रुपए का नोट जारी क्यों किया गया है? आइए जानते हैं इसे जारी करने की असली वजह।
Recommended Video


1- 200 रुपए का यह नोट लाने का मुख्य कारण यह है कि इससे आम आदमी को लेन-देन में आसानी होगी।
2- इस नोट से नकली नोटों की समस्या से भी निपटा जा सकेगा।
3- यह नोट मिसिंग लिंक को पूरा करने के लिए जारी किया गया है। इस समय 1, 2, 5, 10, 20, 50, 100, 500 और 2000 के नोट बाजार में है, उनमें 200 रुपए का नोट एक मिसिंग लिंक है। जिस तरह से 1 और 5 रुपए के बीच 2 रुपए एक लिंक है, उसी तरह से 100 और 500 रुपए के नोट के बीच में 200 रुपए की जरूरत महसूस की गई है।
4- भारतीय रिजर्व बैंक की वेबसाइट के अनुसार इस नोट के जरिए महंगाई से भी निपटने में मदद मिलेगी।
5- RBI के नोटिफिकेशन के अनुसार, इन नोटों की मदद से छोटी करंसी के कटे-फटे नोटों को बदलने में भी मदद मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications