कौन थे वाघ बकरी चाय के मालिक पराग देसाई, 49 साल की उम्र में हुआ निधन, कंपनी का टर्नओवर जान चौंक जाएंगे आप
Parag Desai Wagh Bakri Chai: देश की मशहूर कंपनी वाघ बकरी चाय ब्रांड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और मालिक पराग देसाई का निधन हो गया है। पराग देसाई सिर्फ 49 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी विदिशा और बेटी परीशा हैं।
पराग देसाई कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती हुए थे। वह एक हफ्ते से वेंटिलेटर पर थे। बीते हफ्ते वो मॉर्निंग वॉक पर गए थे, जहां ब्रेन हेमरेज होने के बाद वो गिर गए थे। जिसके बाद उन्हें एडमिट कराया गया था। सात दिनों तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद 22 अक्टूबर को पराग देसाई का अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। आइए जानें कौन थे पराग देसाई?

Who is Parag Desai: जानिए पराग देसाई के बारे में?
पराग देसाई वाघ बकरी चाय समूह के प्रबंध निदेशक रसेश देसाई के बेटे थे। पराग देसाई वाघ बकरी चाय कंपनी के 6 ग्रुप ऑफ डायरेक्टर्स में से भी एक थे। पराग देसाई कंपनी में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर की पोस्ट पर थे।
पराग देसाई ने अमेरिका की लॉन्ग आइडैंड यूनिवर्सिटी से एमबीए किया था। उन्होंने वाघ बकरी के लिए मार्केटिंग, सेल्स और एक्सपोर्ट डिपार्टमेंट का भी काम देखा था। इसके अलावा वो एक टी टेस्टर एक्सपर्ट भी थे। पराग देसाई अन्य निकायों के अलावा भारतीय उद्योग महासंघ (सीआईआई) का भी हिस्सा थे।
पराग देसाई 1995 में इस व्यवसाय में शामिल हुए, जब कंपनी की कीमत 100 करोड़ रुपये से भी कम थी।
वाघ बकरी चाय: कितना है कंपनी का टर्नओवर?
वाघ बकरी चाय ग्रुप, अपनी प्रीमियम चाय के लिए फेमस है। ये गुजरात बेस्ड कंपनी है। कंपनी 1892 से वजूद में है। कंपनी का टर्नओवर 2,000 करोड़ रुपये से ज्यादा है। चाय की डिस्ट्रिब्यूशन करीब 50 मिलियन किलोग्राम है। कंपनी 24 भारतीय राज्यों में मौजूद है और लगभग 60 देशों को निर्यात करती है।












Click it and Unblock the Notifications