Amrita Ahuja: कौन हैं अमृता आहूजा, जिनका हिंडनबर्ग के नए खुलासे में आया कई बार नाम, शेयरों के हेरफेर का आरोप
Amrita Ahuja Block Inc: ब्लॉक इंक कंपनी की चीफ फाइेंशियल ऑफिसर यानी CFO पर शेयरों को डंप करने का आरोप है। हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में ये खुलासा किया है।

Who is Amrita Ahuja Hindenburg: अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग फिर से अपनी एक रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा किया है। हिंडनबर्ग रिसर्च ने हाल ही में ट्विटर के एक्स सीईओ जैक डॉर्सी ( Jack Dorsey) की कंपनी ब्लॉक इंक (Block Inc) कई गंभीर आरोप लगाए हैं। ब्लॉक इंक में शॉर्ट पोजीशन का खुलासा करते हुए हिंडनबर्ग ने कंपनी पर नंबरों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने, निवेशकों को गुमराह करने, सरकार को धोखा देने और शेयरों के हेरफेर का आरोप लगाया है। ब्लॉक इंक का पहला नाम स्कवायर इंक था
हिंडनबर्ग रिसर्च ने यह भी आरोप लगाया कि ब्लॉक इंक की वित्त प्रमुख अमृता आहूजा ने स्टॉक में लाखों डॉलर की हेराफेरी की है। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद अमृता आहूजा चर्चाओं में आ गई हैं। हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर अमृता आहूजा कौन हैं?

कौन हैं अमृता आहूजा?
अमृता आहूजा पर ब्लॉक इंक के शेयरों को डंप करने का हिंडनबर्ग ने गंभीर आरोप लगा है। अमृता आहूजा भारतीय मूल की महिला है। अमृता आहूजा की लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक वह पिछले चार साल और तीन महीने से ब्लॉक इंक कंपनी के साथ काम कर रही है। ब्लॉक इंक कंपनी में वर्तमान में अमृता आहूजा चीफ फाइेंशियल ऑफिसर यानी CFO हैं। अमृता ब्लॉक इंक कंपनी के साथ 2019 से जुड़ी हुई हैं और 2021 में उन्हें ब्लॉक इंक का CFO बनाया गया था।

जानिए अमृता आहूजा के परिवार के बारे में?
द वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमृता आहूजा के माता-पिता भारतीय प्रवासी थे। जो क्लीवलैंड में एक डे-केयर सेंटर चलाते हैं। अमृता आहूजा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह अपने माता-पिता जैसे छोटे-व्यवसाय के मालिकों को सशक्त बनाने पर ध्यान केंद्रित करने के कारण ब्लॉक इंक कंपनी जैसी कंपनियों के साथ जुड़ी हैं।
ब्लॉक इंक के पहले अमृता द वॉल डिजनी, फॉक्स डिवीजन, एयरबीएनबी और McKinsey & Company में काम किया है। इसके अलावा वीडियो गेम बनाने वाली कंपनी एक्टिविजन ब्लिजार्ड में भी काम कर चुकी हैं।

कैंडी क्रश जैसे गेम्स बनाए अमृता ने
वीडियो गेम बनाने वाली कंपनी एक्टिविजन ब्लिजार्ड में काम करते हुए अमृता ने "कॉल ऑफ ड्यूटी," "कैंडी क्रश" और "वर्ल्ड ऑफ वॉरक्राफ्ट" जैसे गेम्स तैयार किए। फॉक्स में अमृता ने सर्विस हुलु को लॉन्च करने में भूमिका निभाई।
स्कवायर इंक (ब्लॉक इंक) में अमृता आहूजा ने कंपनी ने छोटे व्यवसाय के ग्राहकों को ऑनलाइन स्टोरफ्रंट बनाने में मदद की है ताकि कोरोना वायरस महामारी के दौरान उनको दिक्कतों का सामना ना करना पड़े।












Click it and Unblock the Notifications