जिन राज्यों में जन धन खातों की संख्या है अधिकतम, वहां ग्रामीण महंगाई दर पहुंची निम्नतम स्तर पर: एसबीआई रिपोर्ट
नई दिल्ली। जिन राज्यों में जनधन खातों की संख्या अधिक है, वहां पर गांवों में महंगाई अपने निम्नतम स्तर पर आ गई है। इस बात का खुलासा एसबीआई की एक रिपोर्ट ईकोरैप से हुआ है। सबसे अधिक जनधन खाते उत्तर प्रदेश में खुले हैं, जिनकी संख्या 4.7 करोड़ से भी अधिक है। इसके बाद दूसरे नंबर पर 3.2 करोड़ के साथ बिहार और तीसरे नंबर पर 2.9 करोड़ खातों से साथ पश्चिम बंगाल है। अभी तक कुछ 30 करोड़ जनधन खाते खोले जा चुके हैं, जिनमें से लगभग 60 फीसदी जनधन खाते ग्रामीण इलाकों में खुले हैं। जनधन योजन को अगस्त में तीन साल पूरे हो गए हैं। पीएम मोदी तो जनधन की तारीफ अपने अधिकतर भाषणों में करते ही हैं, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज यूएन में भी जनधन योजना की तारीफ कर चुकी हैं।













Click it and Unblock the Notifications