Whatsapp Channel: अब फेसबुक, इंस्टा की तर्ज पर व्हाट्सएप चैनल, बढ़ाइए फॉलोवर, शेयर करिए फोटो
Whatsapp Channel: व्हाट्सएप ने अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की तर्ज पर अपना चैनल लॉन्च किया है। इसपर यूजर्स फोटो, पोल आदि को शेयर कर सकते हैं. लोग यहां फॉलोवर के साथ जुड़ सकते हैं।
Whatsapp Channel: पिछले कुछ समय से व्हाट्सएप लगातार नए-नए फीचर्स लेकर आ रहा है, जिसकी वजह से वह चर्चा में है। मैसेज को एडिट करने से लेकर, ऑडियो स्टेटस सहित तमाम फीचर्स को व्हाट्सएप ने पिछले दिनों लॉन्च किया है। लेकिन अब व्हाट्सएप एक बड़ा फीचर अपने यूजर्स के लिए लेकर आ रहा है।
व्हाट्एसएप की पैरेंट कंपनी मेटा ने ऐलान किया है कि अब व्हाट्सएप पर भी यूजर अपना चैनल बना सकते हैं। इसकी बीटा टेस्टिंग फरवरी माह से चल रही है, जोकि अब पूरी तरह से लॉन्च के लिए तैयार है।

बता दें कि फिहलाहल इस फीचर को सिंगापुर और कोलंबिया में लॉन्च किया गया है। जल्द ही इसे बाकी के देशों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। यह फीचर सिर्फ चुनिंदा लोगों के लिए शुरुआत में उपलब्ध कराया गया है, इसे कोई भी भी नहीं इस्तेमाल कर सकता है। टेस्टिंग के बाद इसे हर किसी के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
जोभी व्हाट्सएप चैनल का एडमिन होगा वह अपने चैनल पर लोगों को जोड़ सकता है। लोग यहां आपको फॉलो कर सकते हैं, आप अपना पोल बना सकते हैं, पोस्ट शेयर कर सकते हैं। प्राइवेसी को कायम रखने के लिए फॉलोवर्स और एडमिन का नंबर एक दूसरे से छिपा रहेगा। जिससे लोग अपनी निजता को बरकरार रख सकेंगे।
व्हाट्सएप की ओर से कहा गया है कि वह अपने सर्वर पर चैनल की एक महीने की हिस्ट्री को स्टोर करेगा। एडमिन के पास यह अधिकार भी होगा कि वह चैनल पर शेयर किए गए स्क्रीनशॉट और मैसेज को ब्लॉक या डिलीक कर सकता है।
एडमिन के पास यह अधिकार भी होगा कि वह यह तय कर सके कि कौन उसे फॉलो करेगा और कौन नहीं। व्हाट्सएप इस फीचर के जरिए अधिक से अधिक ग्राहकों तक पहुंचना चाहता है। बहरहाल देखने वाली बात है कि व्हाट्सएप के इस चैनल वाले नए फीचर को कितने लोग पसंद करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications