2 महीने बाद भी डाउनलोड कर सकते हैं WhatsApp के डिलीट फोटो और वीडियो, जानें कैसे?

नई दिल्ली। Whatsapp अपने यूजर्स के लिए एक और नया फीचर लेकर आया है। इस फीचर में आपके पास पुराने फोटो और वीडियो को दोबारा से डाउनलोड करने का ऑप्शन मिल जाएगा। इस फीचर में अगर आपने गलती से कोई मीडिया फाइल डिलीट कर दी है तो आपके पास उसे पाने का एक मौका होगा। आप डिलीट फाइल को दोबारा से पा सकते हैं। इस फीचर में आप डिलीट किए गए फोटो, वीडियो दोबारा डाउनलोड कर सकेंगे। हम आपको बताते हैं कि इसके लिए आपको क्या करना होगा।

 व्हाट्सऐप का नया फीचर

व्हाट्सऐप का नया फीचर

व्हाट्सऐप के इस नए फीचर में आपके पास गलती से डिलीट हुए मीडिया फाइल को दोबारा से पाने का मौका होगा। आपको डिलीट हुए फोटो या वीडियो को उस यूजर्स से मांगने की जरूरत नहीं होगी, जिसने आपको पहले भेजा था। आपको इसके लिए बस अपने व्हाट्सऐप को अपटेड करने की जरूरत होगी।

 व्हाट्सऐप के सर्वर पर डेटा

व्हाट्सऐप के सर्वर पर डेटा

आपको बता दें कि कंपनी पहले यूजर्स के डेटा को अपने सर्वर पर 30 दिनों तक सेव करती थी, लेकिन बीच में कंपनी ने ऐसा करना छोड़ दिया। अब फिर से व्हाट्सऐप ने यूजर्स के डेटा को र्वर पर डेटा को स्टोर करना शुरू कर दिया है। इसी की मदद से आपको डिलीट फोटो और वीडियो दोबारा से मिल पाएंगे।

ऐसे पता करें एंड्रॉयड अपडेट

ऐसे पता करें एंड्रॉयड अपडेट

आपको बता दें कि ये फीचर WhatsApp के एंड्रॉयड अपडेट 2.18.113 में मिलेगा।हालांकि आपको बता दें कि व्टास्ऐप का एंड्रॉयड अपटेड 2.18.113 अभी सभी यूजर्स को नहीं मिला है। अगर आपको ये अपडेट मिला है तो आपको व्हाट्सऐप सेटिंग्स में जाकर सबसे नीचे आ रहे हेल्प के ऑप्शन को सिलेक्ट करना होगा।

  • सेटिंग में हेल्प ऑप्शन को करें सलेक्ट।
  • इसे सिलेक्ट करते ही नए ऑप्शन सामने आ जाएंगे।
  • ऐप इंफो पर क्लिक करते ही आप देख पाएंगे कि आप व्हाट्सऐप का कौन सा वर्जन इस्तेमाल कर रहे है।
ऐसे मिलेगा डिलीट डेटा

ऐसे मिलेगा डिलीट डेटा

  • इसकी जानकारी मिलने के बाद जिस फोटो को आप हासिल करना चाहते हैं उसे भेजने वाले यूजर के चैट पर जाएं।
  • फिर यूजर्स के नाम पर टैप करें।
  • उसके नीचे आपको Media लिखा मिलेगा, जहा आपको वो फोटो या वीडियो दिखेगी , जो डिलीट कर चुके हो।
  • आप जिसे दोबारा डाउनलोड करना चाहते हैं उस पर क्लिक करें डाउनलोड कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+