WhatsApp में आए दो नए फीचर्स, अब बिना एप खोले ही नोटिफिकेशन करें म्यूट
नई दिल्ली। फेसबुक की स्वामित्व वाली कंपनी व्हाट्सएप ने अपने यूजर्स के लिए दो नए फीचर्स पेश किए हैं। हाल ही में कंपनी ने फॉरवर्डेड मैसेज को मार्क करने का फीचर लॉन्च किया था। अब व्हाट्सएप ने दो और नए फीचर पेश किए हैं। पहली मार्क एज रीड और दूसरा म्यूट बटन फीचर। आपको बता दें कि इन दोनों फीचर की मदद से एप की नोटिफिकेश से ही इसे मार्क एज रीड और म्यूट किया जा सकेगा। यानी किसी मैसेज को म्यूज करने या रीड करने के लिए आपको एप खोलने की जरूरत नहीं होगी। इस फीचर को व्हाट्सएप के एंड्रॉयड बीटा वर्जन पर रोलआउट करना शुरु कर दिया गया है।

बिना एप खोले म्यूज करें नोटिफिकेशन
व्हाट्सएप ने म्यूट बटन फीचर की टेस्टिंग शुरू कर दी है। ये फीचर फिलहाल बीटा वर्जन में है। इस नए फीचर की मदद से आप बिना एप खोले ही किसी को भी म्यूट कर सकते हैं। व्हाट्सएप ने कुछ दिनों पहले रिप्लाई का ऑप्शन नोटिफिकेशन में दिया गया था। इस ऑप्शन के जरिए आप बिना एप खोले ही किसी भी मैसेज का रिप्लाई कर सकते है। अब उसी तरह आपको मार्क एज रीड और दाईं ओर म्यूट बटन दिखाई देगा।

कैसे करेगा काम
WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सएप के एंड्रॉयड वर्जन 2.18.216 में नए फीचर्स दिए जा रहे हैं। म्यूट बटन हर बीटा यूजर के लिए उपलब्ध है। हालांकि मार्क एज रेड बटन को अभी बीटा टेस्टर्स के लिए नहीं रिलीज किया है। नोटिफिकेशन के साथ इसका विकल्प मिलेगा। Mark as Read की भी टेस्टिंग शुरू हो रही है, जिसमें भी आप बिना एप खोले मैसेज को रेड मार्क कर सकते हैं। इसके साथ ही व्हाट्सएप में स्टीकर का भी फीचर आने वाला है। इस फीचर के बाद आप को 3डी स्टीकर्स मिल जाएंगे, जिसे आप अपने संदेश में दूसरों को भेज सकते हैं।

फेक न्यूज रोकने के लिए नया फीचर
हाल ही में कंपनी ने नया फीचर पेस किया है। व्हाट्सएप के जरिये बढ़ते फेक न्यूज के चलन को रोकने के लिए नया फीचर लॉन्च किया। व्हाट्सएप का ये नया फीचर मैसेज पर 'Forwarded' का लेबल लगा देगा, जिससे मैसेज रिसीव करने वाले को चेतावनी मिल जाएगी।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications