WhatsApp में जल्द आने वाला है ग्रुप वीडियो कॉलिंग समेत ये नया अपडेट

नई दिल्ली। व्हाट्सएप इन दिनों अपने एप में लगातार नए-नए अपडेट ला रहा है। व्हाट्सएप बिजनेस एप और पेमेंट सर्विस लाने के बाद व्हाट्सअप अब यूजर्स के लिए एक और अपडेट लाने की तैयारी में है। एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सएप इन दिनों एंड्रायड यूजर्स के लिए नए फीचर्स टेस्ट कर रहा है। इन नए फीचर में ग्रुप वॉयस कॉलिंग, ग्रुप वीडियो कॉलिंग, फेसबुक मैसेंजर जैसे स्टिकर और चौड़े व्हाट्सएप पे सपोर्ट जैसे फीचर शामिल हैं।

ग्रुप कॉल और वॉयस चैट

ग्रुप कॉल और वॉयस चैट

व्हाट्सएप कॉलिंग में ग्रुप कॉलिंग न होना अभी तक बड़ी खामी मानी जाती थी लेकिन अब व्हाट्सएप जल्द ही ग्रुप कॉलिंग का फीचर लाने वाला है। जिसककी मदद से आप अपने दो या दो से ज्यादा दोस्तों से एक साथ वीडियो चैट कर पाएंगे।

WhatsApp Stickers

WhatsApp Stickers

फेसबुक के मैसेंजर एप के सबसे अच्छे फीचरों में एक उसका स्टीकर है। मैसेंजर के बाद अब व्हाट्सएप ने भी अपने यूजर्स को स्टीकर के जरिए चैट करने का ऑप्शन दिया है। उम्मीद है कि अगले कुछ हफ्तों में व्हाट्सएप अपने नए अपडेट के साथ आपको व्हाट्सएप स्टीकर की सुविधा दे सकता है।

ग्रुप डिस्क्रिप्शन

ग्रुप डिस्क्रिप्शन

व्हाट्सएप ने विंडोज और एंड्रायड के बीटा वर्जन के लिए नया अपडेट लॉन्च किया है। व्हाट्सएप के इस नए अपडेट में यूजर्स के लिए 'ग्रुप डिस्क्रिप्शन' फीचर्स को जोड़ा गया है। इस फीचर्स की मदद से अब ग्रुप में जुड़ा कोई भी शख्स उस ग्रुप का डिस्क्रिप्शन एड कर सकता है। इस नए फीचर्स के मुताबिक 500 शब्दों में ग्रुप डिस्क्रिप्शन एड किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+