गूगल और जूम को टक्कर देने के लिए Whatsapp लाया नया फीचर

Whatsapp: व्हाट्सएप लगातार अपने ऐप में बदलाव कर रहा है और अपने यूजर्स को बेहतर फीचर्स मुहैया करा रहा है। पिछले कुछ समय में व्हाट्सएप में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। अब व्हाट्सएप ग्रुप वीडियो कॉल के लिए नया फीचर लेकर आया है।

व्हाट्सएप पर ग्रुप वीडियो कॉल के दौरान अब यूजर्स अपनी स्क्रीन को दूसरे यूजर्स के साथ शेयर कर सकते हैं। यही नहीं आप ग्रुप कॉल के वीडियो को भी डाउनलोड कर सकेंगे। दरअसल व्हाट्सएप पर ग्रुप कॉल लगातार बढ़ रहे हैं, यही वजह है कि व्हाट्सएप की पैरेंट कंपनी मेटा यह नया फीचर लेकर आई है।

Whatsapp

वीडियो कॉल के लिए लोग सामान्य तौर पर जूम मीट या फिर गूगल मीट का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में व्हाट्सएप यूजर्स को इन दो नए फीचर्स के साथ गूगल मीट और जूम मीट को टक्कर देने की तैयारी में है।

गूगल मीट और जूम को टक्कर देने के लिए व्हाट्सएप ने इस नए फीचर को लॉन्च किया है। इस नए फीचर के लॉन्च होने के बात आपवीडियो कॉल के दौरान अपनी स्क्रीन को शेयर कर पाएंगे और इस वीडियो को डाउनलोड भी कर सकेंगे।

फिलहाल व्हाट्सएप का यह नया फीचर व्हाट्सएप के बीटा वर्जन में ही उपलब्ध है। फिलहाल यह सारे वर्जन में उपलब्ध नहीं है। अगर आपको किसी के साथ वीडियो कॉल के दौरान स्क्रीन को शेयर करना है तो आपको उस व्यक्ति को फोन करना है जिसके साथ आप स्क्रीन शेयर करना चाहते हैं।

इसके बाद आपको स्क्रीन पर एक स्क्रीन शेयर का आईकन दिखेगा, इस बटन पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन शेयर हो जाएगी और आप अपने मोबाइल की स्क्रीन को जिसे दिखाना चाहते हैं दिखा सकते हैं।

माना जा रहा है कि जल्द ही यह विकल्प सभी व्हाट्सएप यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि इस बारे में मेटा की ओर से स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कहा गया है कि इस फीचर को हर यूजर्स के लिए कब उपलब्ध कराया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+