WhatsApp लेकर आया दमदार फीचर, अब गर्लफ्रेंड-पत्नी नहीं कर पाएगी जासूसी
WhatsApp chat lock: कहीं कोई दूसरा व्यक्ति या महिला हमारी पर्सनल चैट न पढ़ लें इसके लिए लोग अक्सर सावधान दिखते हैं लेकिन अब WhatsApp एक ऐसा फीचर लेकर आया है जिससे अब आपका चैट कोई नहीं पढ़ पाएगा।

कई लोग व्हाट्सएप पर पर्सनल चैट को लेकर चिंतित रहते हैं। लोग मोबाइल को पॉकेट से इसलिए भी नहीं निकालते की कहीं किसी की नजर उनकी पर्सनल चैट पर न पड़ जाए। या कहीं दो मिनट के लिए आप भूल से भी मोबाइल छोड़ते हैं और यदि पत्नी या गर्लफ्रैंड की नजर आपकी चैट पर पड़ती है तो वह जबरन आपसे पूरी चैट खोलने के लिए कहेगी। लेकिन अब WhatsApp ने इन समस्याओं का निदान कर दिया है। दरअसल, WhatsApp ने एक दमदार फीचर चैट लॉक( Chat Lock) लॉन्च किया है।
क्या है WhatsApp chat lock फीचर
दरअसल, मेटा ने व्हाट्सएप में एक नया फीचर जोड़ा है जो उपयोगकर्ताओं को पासवर्ड या बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण का उपयोग करके पर्सनल चैट को लॉक करने की अनुमति देता है। इसके अतिरिक्त आप अपनी चैट को अलग फोल्डर में भी संग्रहित कर सकते हैं जिसे केवल प्रमाणीकरण के बाद ही एक्सेस किया जा सकता है। इस फीचर को यूजर्स के लिए वैश्विक स्तर पर रोलआउट किया जा रहा है, बता दें कि ये फीचर ना केवल एंड्रॉयड यूजर्स के लिए बल्कि Apple iPhone यूज करने वाले यूजर्स को भी मिलेगा।
जानें क्या खास है व्हाट्सऐप लॉक फीचर में
हाल ही में व्हाट्सएप ने एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी है कि इस फीचर का इस्तेमाल करने के बाद पहले आपकी पर्सनल चैट लॉक हो जाएगी फिर एक अलग ही फोल्डर में चली जाएगी। इन चैट्स से जुड़े नोटिफिकेशन में ना ही आपको मैसेज भेजने वाले का नाम दिखाई देगा और ना ही मैसेज प्रीव्यू। इसके अलावा इन चैट्स में मिलने वाली मीडिया फाइल्स भी फोन की गैलरी में खुद से सेव नहीं होंगी।
ऐसे मिलेगा Whatsapp Chat Lock फीचर
यदि आप भी WhatsApp का Chat Lock फीचर इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको मोबाइल फोन में दिए प्ले स्टोर या फिर ऐप स्टोर में जाकर व्हाट्सऐप का लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड करना होगा। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि ये फीचर व्हाट्सऐप एंड्रॉयड के वर्जन 2.23.10.71 में मिलेगा। वहीं, आईओएस में ये फीचर 2.23.9.77 वर्जन में दिया गया है।
ऐसे करें Whatsapp Chat Lock फीचर का उपयोग
- उस पर्सनल चैट पर जाएं जिसे आप लॉक करना चाहते हैं
- चैट ओपन करने के बाद आपको व्यक्ति के नाम पर टैप करना होगा जिसके साथ आपने प्राइवेट बात की है
- जैसे ही आप सामने वाले व्यक्ति के नाम पर टैप करेंगे, आपको कई ऑप्शन्स नजर आएंगे, थोड़ा नीचे स्क्रॉल करने पर आपको Chat Lock ऑप्शन नजर आएगा
- चैट लॉक ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आप पासवर्ड, फिंगरप्रिंट या फेस अनलॉक की मदद से चैट को लॉक कर पाएंगे. इनमें से आप किसी भी ऑप्शन को चुनकर अपनी चैट को लॉक कर पाएंगे












Click it and Unblock the Notifications