Credit Line: क्या है UPI पर मिलने वाला क्रेडिट लाइन, कैसे अपनी आईडी पर इसे कर सकते हैं एक्टिव?
Credit Line, बैंकों की प्री-अप्रूव्ड क्रेडिट लाइंस से यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी UPI को जोड़ा जाएगा। जिसके बाद लोगों के मन में क्रेडिट लाइन को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।

हाल ही में आरबीआई ने यूपीआई के जरिए लोन देने की सुविधा की सुविधा को और अधिक सुगम बनाने के लिए कई बड़े ऐलान किया है। इन नए ऐलानों के चलते यूपीआई यूजर्स खाते में पैसे ना होने की स्थिति में भी भुगतान कर सकेंगे। यह एक तरह की क्रेडिट कार्ड जैसी सुविधा है।
जिसे प्री-सैंक्शंड क्रेडिट लाइन कहा जा रहा है। इस लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। जैसे, क्या क्रेडिट लाइन और लोन एक ही चीज है? कोई यूजर UPI के जरिए बैंक से लोन ले सकता है? क्या UPI से लोन फैसिलिटी के लिए क्रेडिट कार्ड जरूरी नहीं है?

जी हां क्रेडिट लाइन एक तरह का लोन ही है। क्रेडिट लाइन किसी यूजर्स के लिए बैंक की ओर से तय की गई लिमिट है, जिस राशि को यूजर खर्च कर पाएगा। आसान शब्दों में ये एक तरह का डिजिटल क्रेडिट कार्ड ही है। जिसका इस्तेमाल यूपीआई यूजर्स कर सकते हैं।

आमतौर पर मिलने वाले लोन के मुकाबले क्रेडिट लाइन लोन लेने का तरीका ज्यादा सरल है। लेकिन क्रेडिट लाइन में इंटरेस्ट रेट ज्यादा होता है। क्रेडिट लाइन के लिए सबसे पहले आपको बैंक से एक क्रेडिट लाइन सैंक्शन करानी होगी।
क्रेडिट लाइन जारी कराने के लिए आपको एप्लिकेशन देने होगा। जिसके बाद बैंक वेरिफिकेशन प्रोसेस को पूरा करेगा। इसमें ग्राहक की इनकम, क्रेडिट स्कोर, लोन हिस्ट्री आदि बैंक चेक करता है। उसके बाद वह ग्राहक की क्रेडिट लिमिट तय करता है।

यूपीआई के जरिए मिलने वाला प्री-सैंक्शंड क्रेडिट लाइन के लिए किसी क्रेडिट कार्ड की जरूर नहीं होगी। हालांकि अगर आपके पास अभी क्रेडिट कार्ड मौजूद है तो आप उसे अपनी यूपीआई में एड करके इस नई सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इस ऐलान के बाद भारतीय रिजर्व बैंक ने RuPay क्रेडिट कार्ड को यूपीआई से जोड़ने की अनुमति दी है। प्राइवेट सेक्टर की बैंक एक्सिस बैंक ने अपने ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड के जरिए यूपीआई पेमेंट करने की सुविधा देना शुरू कर दिया है। आईए जानते हैं कि इसका क्या प्रोसेस है और कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

ऐसे यूपीआई में एड करने अपनी क्रेडिट कार्ड
स्टेप 1- सबसे पहले अपने BHIM यूपीआई ऐप अकाउंट एड के ऑप्शन पर आएं।
स्टेप 2- जिसके बाद प्लस वाले साइन पर क्लिक कर आप बैंक खाता या क्रेडिट कार्ड सेवा चुन सकते हैं।
स्टेप 3- क्रेडिट कार्ड सर्विसेज के ऑप्शन को सेलेक्ट करने के बाद अपना मोबाइल नंबर और बाकी जानकारियों भर दें।
स्टेप 4- जिसके बाद अपने क्रेडिट कार्ड के अंतिम 6 अंकों और क्रेडिट कार्ड की वैलिडिटी के भरें।
स्टेप 5- इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे आपके एंटर करने होगा।
स्टेप 6- इसके बाद आपको अपना यूपीआई पिन सेट करना होगा। जिसके बाद आपके रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस पूरा हो जाएगा और आप डेली ट्रांजैक्शन भी कर पाएंगे।
इस सुविधा के आने के बाद लोगों को कई फायदे होंगे। दूसरी ओर क्रेडिट लाइन के विस्तृत होने से आम लोगों को अलग-अलग कार्ड कैरी नहीं करने पड़ेंगे। जहां वह क्रेडिट कार्ड के जुड़े होने पर यूपीआई के जरिये ही आसानी से पेमेंट कर सकेंगे।
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications