फौक्सवेगन ने उतारा वेंटो टीएसआई, कीमत 9.99 लाख रुपये

बेहद ही आकर्षक लुक और दमदार इंजन क्षमता से सजी हुई नई फौक्सवेगन वेंटो टीएसआई में कंपनी ने ऑटोमेटिक ट्रान्समिशन का प्रयोग किया है। इतना ही नहीं कंपनी ने इस कार की क्षमता से कोई समझौता ना करते हुये इसकी माइलेज को भी बेहतर बनाया है। ऐसा देखा जाता है कि इंजन पॉवर बढ़ने के साथ कार की माइलेज प्रभावित होती है लेकिन इस कार में ऐस नहीं है।
आपको बता दें कि, फौक्सवेगन वेंटो टीएसआई में कंपनी ने 1.2 लीटर की क्षमता का बेहतरीन 4 सिलेंडर युक्त टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन का प्रयोग किया है। जो कि कार को 105 पीएस की शक्ति प्रदान करता है। नई फौक्सवेगन वेंटो टीएसआई में कंपनी ने 7-स्पीड डीएसजी ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का प्रयोग किया है, जो कि लांग ड्राइव के दौरान आपको बेहतर राइडिंग का अनुभव कराती है।
Photos• इन फनी साइनबोर्ड को देख हंसते-हंसते लोट पोट हो जायेंगे
बेहतरीन ट्रांसमिशन, आकर्षक लुक और आधुनिक तकनीकी के साथ ही कंपनी ने इस सिडान कार के माइलेज को भी काफी बेहतर बनाये रखा है। कंपनी का दावा है कि फौक्सवेगन वेंटो टीएसआई एक लीटर इंधन में 16.93 किलोमीटर तक का सफर करने में सक्षम है।












Click it and Unblock the Notifications