Vodafone नेटवर्क हुआ डाउन, परेशान यूजर्स ने ट्विटर पर निकाली भड़ास

नई दिल्ली। टेलिकॉम कंपनी Vodafone के यूजर्स परेशान है। लोगों का फोन काम नहीं कर रहा है। वोडाफोन नेटवर्क डाउन होने की वजह से यूजर्स परेशान हो रहे हैं। न तो फोन आ रहा है और न ही फोन कर पा रहे हैं। ऐसे में परेशान यूजर्स ने अपनी भड़ास ट्विटर पर निकाली। वोडाफोन नेटवर्क डाउन होने के बाद लोगों ने ट्विटर पर कंपनी की सर्विस पर नाराजगी जताई। लोगों की नाराजगी का असर था कि ट्विटर पर #vodafonedown ट्रेंड करने लगा।

 Vodafone Network Down Yet Again for Several Users

बेंगलुरु में वोडाफोन आइडिया के यूजर्स को खराब नेटवर्क का सामना करना पड़ रहा है। वोडाफोन यूजर्स को बेंगलुरु में कम सिग्नल और बिना सिग्नल का सामना करना पड़ रहा है। यूजर्स को अपने फोन पर एक नोटिफिकेशन मिला है। वोडाफोन यूजर्स ने इसकी शिकायत ट्विटर पर करनी शुरू कर दी। वोडाफोन यूजर्स को आधी रात के बाद से ही नेटवर्क की समस्या हो रहा है। रात 2:30 बजे के बाद से बेंगलुरु के वोडाफोन यूजर्स कनेक्टिविटी को लेकर परेशान हैं।

एक यूजर ने ट्विटर पर नेटवर्क की समस्या को लेकर लिखा, जिसके बाद तो बाढ़ आ गई। 1 घंटे के भीतर ही #vodafonedown ट्रेंड करने लगा। वहीं वोडाफोन के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से इस शिकायत को लेकर कुछ स्पष्ट नहीं कहा गया। वोडाफोन की ओर से इसे टेक्निकल और कुछ देर की समस्या बताया और लोगों को आश्वस्त किया कि टीम इस पर काम कर रही है। हालांकि नेटवर्क की समस्या कितने देर में ठीक होगी, इसे लेकर कुछ साप-साफ नहीं कहा गया।

वहीं बेंगलुरु के अलावा मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद ने यूजर्स ने भी वोडाफोन-आइडिया के नेटवर्क की समस्या को लेकर कंप्लेन किया। वहीं लोग नेटवर्क डाउन होने के बाद अलग-अलग तरह से फनी मीम्स शेयर करने लगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+