Vodafone ने गुजरात से शुरू की 4G VoLTE सर्विस, दिल्ली, मुंबई, कर्नाटक, कोलकाता में जल्द
नई दिल्ली। वोडाफोन ने भारत में अपने 4G VoLTE सर्विस की शुरूआत कर दी है। कंपनी ने इसकी शुरूआत सबसे पहले पीएम मोदी के गृह राज्य गुजरात से की है। अगले कुछ दिनों में वोडाफोन दिल्ली, कर्नाटक, कोलकाता और मुंबई में भी वोडाफोन की 4G VoLTE सर्विस शुरू हो जाएगी। अब गुजरात सर्किल के यूजर्स, जिनके पास वोडाफोन 4G सिम और VoLTE सिस्टम सपोर्ट करने वाला स्मार्टफोन है वे अब वोडाफोन नेटवर्क पर VoLTE कॉल सेवा का लाभ उठा सकते हैं। बता दें कि जियो और एयरटेल पहले से ही भारत में VoLTE सर्विस दे रहे हैं।

बदल जाएगा कॉलिंग का तरीका
बता दें कि VOLTE सर्विस 4G नेटवर्क का एक खास फीचर है जिसके जरिए यूजर्स को एचडी क्वालिटी में काल कनेक्ट करने की सुविधा मिलती है। एचडी क्वालिटी में आवाज बिल्कुल स्पष्ट और साफ सुनाई देती है। खास बात यह है कि VOLTE सर्विस पर डाटा यानी इंटरनेट से काल कनेक्ट होती है इसलिए इसमें आवाज 2G और 3G से साफ सुनाई देती है। बता दें कि रिलायंस जियो ने VOLTE सर्विस से ही अपने सभी यूजर्स को फ्री कॉलिंग की सुविधा दी थी।

नहीं देगा होगा कोई अतिरिक्त शुल्क
वोडाफोन ने दिसंबर में जब भारत में 4G VoLTE सर्विस लाने की घोषणा की थी तभी उसने स्पष्ट कर दिया था कि इस सर्विस के लिए वोडाफोन 4जी सब्सक्राइबर को कोई भी अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। वोडाफोन के प्रबंध निदेशक और सीईओ, सूनील सूद ने बताया, 'वोडाफोन नई तकनीक और सर्विस के जरिए भविष्य के लिए तैयार हो रहा है। हम VOLTE सर्विस के जरिए अपने यूजर्स को एचडी कॉल की सुविधा देंगे। यह सर्विस भारत में हमारे 4जी नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।'

VOLTE सर्विस वाली तीसरी कंपनी बनी वोडाफोन
इसके साथ ही वोडाफोन, भारत में VoLTE सर्विस लॉन्च करने वाली तीसरी टेलीकॉम कंपनी बन गई है। इससे पहले जियो और एयरटेल भारत में VOLTE सर्विस लॉन्च कर चुके हैं। वोडाफोन के VOLTE सर्विस का लाभ उठाने के लिए यूजर्स को वोडाफोन 4जी सिम और VOLTE सर्विस वाले स्मार्टफोन की जरूरत होगी।












Click it and Unblock the Notifications