वोडाफोन ऑफर: सिर्फ 69 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग, 4G डाटा भी मिलेगा

नई दिल्ली। रिलायंस जियो के मार्केट में आने के बाद टेलीकॉम कंपनियों के बीच एक दूसरे से सस्ता प्लान बाजार में उतारने की होड़ मची है। वोडाफोन ने अपने ग्राहकों के लिए एक ऐसा ही प्लान मार्केट में उतारा है। वोडाफोन का यह नया प्लान सिर्फ 69 रुपये का है। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड एसटीडी और लोकल कॉलिंग मिलेगी। साथ ही इसके 500 MB डाटा भी ग्राहकों को मिलेगा।

सुपर वीक प्लान

सुपर वीक प्लान

वोडाफोन ने इस प्लान का नाम सुपर वीक दिया है। इस प्लान की वैधता 1 हफ्ते तक की है। खास बात यह है कि इस प्लान के साथ मिल रहे 500 MB डाटा पर किसी भी तरह की डेली लिमिट नहीं है। यह डाटा आप एक हफ्ते में कभी भी यूज कर सकते हैं। इस प्लान को आप वोडाफोन के ऐप, वेबसाइट या खुद से भी ऑनलाइन रिचार्ज कर सकते हैं।

399 रुपये का प्लान भी मार्केट में

399 रुपये का प्लान भी मार्केट में

वोडाफोन ने इसके साथ ही एक 399 रुपये का प्लान भी लॉन्च किया है। 6 महीने की वैधता वाले इस प्लान में ग्राहकों को 90 जीबी 4G डाटा मिलेगा। खास बात यह है कि इस डाटा पर किसी भी तरह की डेली लिमिट नहीं होगी। यानी कि आप चाहें तो इस 90 जीबी डाटा को एक दिन में खत्म कर दें या फिर 6 महीने तक यूज करें। इसके साथ ही ग्राहकों को 6 महीने तक किसी भी नेटवर्क पर लोकल या एसटीडी काल की असीमित सुविधा भी मिलेगी।

एयरटेल और जियो से सस्ता है वोडाफोन का प्लान

एयरटेल और जियो से सस्ता है वोडाफोन का प्लान

रिलायंस जियो के अगर 399 रुपये के प्लान की बात की जाए तो जियो इतने में ग्राहकों को 70 जीबी डाटा देता है। साथ ही उसके प्लान की वैधता भी सिर्फ 70 दिनों तक ही है। वहीं अहर एयरटेल के 399 रुपये की बात की जाए तो एयरटेल इतने में अपने ग्राहकों को सिर्फ 1 जीबी प्रतिदिन डाटा 28 दिनों की वैधता के साथ देता है। ऐसे में अगर तुलना की जाए तो वोडाफोन का ये नया प्लान जियो और एयरटेल दोनों से सस्ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+