Vodafone Idea ने लॉन्च किए दो सुपर पैक, मिलेगा अनलिमिटेड डेटा, दाम सबसे कम
Vodafone Idea: एयरटेल और जियो देश में 5जी नेटवर्क की सुविधा लोगों को मुहैया करा रहे हैं लेकिन वोडाफोन आईडिया अभी भी 4 जी नेटवर्क की मुहैया करा रहा है। लेकिन बावजूद इसके कंपनी अपने ग्राहकों के लिए अच्छे रिचार्ज प्लान लॉन्च करने से नहीं पीछे हट रही है।
वोडाफोन आईडिया ने मंगलवार को अपने ग्राहकों के लिए दो छोटे पैक को लॉन्च किया है। इन दोनों पैक की बात करें तो एक 24 रुपए का है जबकि दूसरा 49 रुपए का है। ये दोनों ही प्लान प्रीपेड रिचार्ज प्लान हैं, जिसे सुपर आवर और सुपर डे डेटा पैक का नाम दिया गया है।

वीआई ने इन दोनों प्लान को उन ग्राहकों के लिए लॉन्च किया है जो कम से कम समय में अधिक से अधिक डेटा को इस्तेमाल करना चाहते हैं। अगर आप कॉलेज प्रोजेक्ट करना चाहते हैं, कोई शो देखना चाहते हैं, वीडियो गेम खेलना चाहते हैं। ऐसे हालात में यह रिचार्ज काफी कामगर हो सकता है। इन जरूरतों के लिए आपको महंगे प्लान लेने की जरूरत नहीं है।
वीआई ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि ये पैक वीआई प्रीपेड यूजर्स को स्वतंत्र होकर बिना किसी व्यवधान के इस्तेमाल कर सकते हैं, इससे यूजर्स के अनुभव बेहतर होगा। आइए डालते इन दोनों प्लान पर विस्तार से एक नजर।
24 का रिचॉर्ज प्लान
24 रुपए के सुपर ऑवर प्लान की बात करें तो इसमे आपको एक घंटे के लिए अनलिमिटेड डेटा मिलता है। एक घंटे के लिए यूजर्स 4जी डेटा का अनलिमिटेड का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक घंटे के बाद आपका प्लान आपके रिचार्ज प्लान के अनुसार काम करेगा।
49 का रिचार्ज प्लान
49 रुपए के प्लान की बात करें तो इसकी वैद्यता 24 घंटे होगी। यूजर्स 24 घंटे अनलिमिटेड डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। अहम बात यह है कि दोनों ही प्लान में आपको एसएमएस की सुविधा नहीं मिलती है। इन दोनों प्लान का इस्तेमाल करने के लिए आपके फोन में पहले से प्रीपेड प्लान एक्टिव होना चाहिए।
पहले के रिचार्ज की वैद्यता कम
गौर करने वाली बात है कि वीआई ने हाल ही में अपने रिचार्ज प्लान के दाम को बढ़ाया था। कंपनी ने अपने प्लान की वैद्यता भी कम की है। पहले 99 रुपए में 28 दिन की वैद्यता वाले प्लान की वैद्यता को कम करके 15 दिन कर दिया गया है।
इसी तरह से 128 रुपए के प्लान की वैद्यता 18 दिन कर दी गई है जोकि पहले 28 दिन थी। हालांकि बाकी की सुविधाएं इन दोनों ही प्लान में एक जैसी हैं। 99 रुपए के प्लान में 200 एमबी डेटा, 99 रुपए का टॉकटाइम है, हालांकि इसमे एसएमएस की सुविधा नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications