Vodafone idea के ग्राहकों को लगा झटका, दो सस्ते रिचार्ज प्लान में किया अहम बदलाव
Vodafone idea, टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया ने 99 और 128 रुपये वाले प्रीपेड प्लान बदलाव किया है।

भारत में तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर वोडाफोन-आईडिया (वीआई) ने अपने यूर्जस के बजट के हिसाब से रिचार्ज प्लान्स लॉन्च करता रहता है। वीआई ने हाल ही में अपने दो प्रीपेड प्लान में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया है।
टेलीकॉम टॉक के अनुसार Vi ने अपने 99 रुपये और 128 रुपये के प्रीपेड प्लान की वैधता को कम कर दिया है। जिसके परिणामस्वरूप इन प्लान्स की अवधि में 13 दिनों तक की कमी आई है। इस बदलाव का मकसद यूजर्स को Vi के अपडेटेड विकल्प मुहैया कराना है।
वोडाफोन-आइडिया (Vi) 99 रुपये का प्लान
अभी तक वोडाफोन के 99 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 28 दिनों की वैधता ऑफर की जाती थी। परिवर्तन के बाद अब वीआई इस प्लान में केवल 15 दिनों की वैधता ऑफर कर रहा है। हालांकि वीआई ने इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स में कोई बदलाव नहीं किया है।
प्लान अभी भी 200MB डेटा और 99 रुपये का टॉकटाइम मिल रहा है। इस प्लान के साथ कोई एसएमएस की सुविधा नहीं आती है। कंपनी का कहना है कि, इन बदलावों का मकसद यूजर्स को Vi के अपडेटेड विकल्प और पेशकश मुहैया कराना है।
वोडाफोन-आइडिया (Vi) 128 रुपये का प्लान
अभी तक वीआई के 128 रुपये के इस प्रीपेड प्लान में 28 दिनों की वैधता दी जाती थी। कंपनी ने इसकी वैलिडिटी में बदलाव किया है। अब यूजर्स को 28 दिनों की जगह केवल 18 दिनों की वैधता ऑफर की जा रही है। वहीं इस प्लान के साथ मिलने वाले अन्य बेनिफिट्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
इस रिचार्ज प्लान में कॉलिंग के लिए 10 लोकल वन-नेट नाइट मिनट 2.5 पैसे प्रति सेकेंड की दर से दिया जा रहा है। यूजर नाइट मिनट का लाभ रात 11 बजे से सुबह 6 बजे के बीच उठा सकते हैं।
इन सर्किल में किया गया बदलाव
सबसे अहम बात यह है कि, ये बदलाव मुबंई टेलीकॉम सर्किल में किए गए हैं। अन्य सर्किल में अब भी 99 रुपये और 128 रुपये वाले प्लान में 28 दिन की वैधता दी जा रही है। इससे पहले वोडाफोन आइडिया ने इस महीने की शुरुआत में 549 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को प्लेटफॉर्म से हटाया था। इस रिचार्ज प्लान में 180 दिन की समय सीमा दी जाती थी। इसमें केवल 1GB डेटा मिलता था।












Click it and Unblock the Notifications