अक्टूबर 2020 में UPI के जरिए हुए 2 अरब से ज्यादा के ट्रांजैक्शन, NITI आयोग से दी ये जानकारी
अक्टूबर 2020 में UPI के जरिए हुए 2 अरब से ज्यादा के ट्रांजैक्शन, NITI आयोग से दी ये जानकारी
नई दिल्ली। कोरोना महामारी और लॉकडाउन के बीच डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा मिला है। इस दौरान लोगों ने खूब डिजिटल ट्रांजैक्शन किया है। सिर्फ अक्टूबर महीने में यूपीआई में 2 अरब की लेनदेन हुई है। नीति आयोग की ओर से इस बारे में जानकारी दी गई है। UPI यानी यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस के जरिए किए गए लेनदेन को लेकर नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत ने बताया कि अक्टूबर 2020 में UPI के जरिए यूपीआई पेमेंट को बढ़ावा मिला है।
नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अक्टूबर में यूपीआई के जरिए 2 अरब से ज्यादा का ट्रांजैक्शन हुआ है। अगर पिछले साल से इसकी तुलना करें तो अक्टूबर 2019 के मुकाबले अक्टूबर 2020 में यूपीआई से लेनदेन में 80 फीसदी की तेजी आई है। साल 2019 के अक्टूबर महीने में यूपीआई ट्रांजैक्शन के जरिए 1.14 अरब का लेनदेन हुआ था, जो इस साल 80 फीसदी की तेजी के साथ 2 अरब हो गया है।
अगर लेनदेन के मूल्य की बात करें तो इसमें 101 फीसदी बढ़कर 1,91,359.94 करोड़ रुपए से 3,86,106.74 करोड़ रुपए हो गया। आपको बता दें कि UPI यानी यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस एक अंतर बैंक फंड ट्रांसफर की सुविधा है। यूपीआई के जरिए आप कैशलेस , डिजिटल तरीके से पेमेंट कर सकते हैं। यह इंटरनेट बैंक फंड ट्रांसफर के मकैनिज्म पर आधारित है।
Gold-Silver Rate: और सस्ता हुआ सोना, 4 दिन में तीसरी बार गिरे दाम, जानिए चांदी का हाल