UPI Circle: अब एक ही यूपीआई का इस्तेमाल परिवार के सभी लोग कर सकते हैं
UPI Circle: अगर आप यूपीआई का इस्तेमाल करते हैं तो अब आपके यूपीआई का इस्तेमाल आपके साथ आपके परिवार के सदस्य भी कर सकते हैं। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने अपने यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) प्लेटफॉर्म पर UPI सर्किल-डेलीगेट पेमेंट्स नामक एक नई सुविधा शुरू की है।
यह सुविधा प्राथमिक खाताधारकों को परिवार के सदस्यों या परिचितों जैसे द्वितीयक उपयोगकर्ताओं को लेनदेन के अधिकार सौंपने में सक्षम बनाती है। प्राथमिक उपयोगकर्ता जिन लोगों को चाहे उन्हें पूर्ण या आंशिक भुगतान का अधिकार सौंप सकता है।

क्या सुविधाएं मिलेंगी
यूपीआई सर्किल-डेलीगेट पेमेंट्स का उद्देश्य उन लोगों को इस सेवा को मुहैया कराना है जिनके पास डिजिटल लेन-देन का विकल्प नहीं है। साथ ही परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों को डिजिटल रूप से लेन-देन करने का एक सुविधाजनक तरीका प्रदान करके बैंकिंग और गैर-बैंकिंग उपयोगकर्ताओं के बीच की खाई को पाटना है।
अधिकतम सीमा 15000 रुपए
इससे लोगों की नकदी पर निर्भरता कम होती है और माता-पिता को अपने बच्चों के खर्च पर अधिक निगरानी और नियंत्रण रखने की सुविधा मिलती है। इसके लिए अधिकतम मासिक सीमा 15,000 रुपए तक की है। जबकि अधिकतम लेनदेन सीमा INR 5,000 है।
अलग-अलग ट्रांजैक्शन दिखेंगे
सुरक्षित और बिना किसी रुकावाट उपयोग सुनिश्चित करने के लिए, NPCI ने UPI ऐप्स और भुगतान सेवा प्रदाताओं (PSP) के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्राथमिक और द्वितीयक दोनों उपयोगकर्ताओं के पास अपने चुने हुए UPI ऐप्स पर अलग-अलग ट्रांजैक्शन दिखेंगे, जिससे वो अलग-अलग अपनी जरूरत और प्राथमिकता के आधार पर लेन-देन कर सकें।
क्यूआर कोड से होगा लिंक
प्राथमिक उपयोगकर्ता QR कोड स्कैन करके या द्वितीयक उपयोगकर्ता की UPI ID दर्ज करके द्वितीयक उपयोगकर्ताओं को लिंक कर सकता है। भविष्य के अपडेट में, केवल प्राथमिक उपयोगकर्ता के फ़ोन से संपर्क चयन की अनुमति होगी, बेहतर सुरक्षा के लिए मोबाइल नंबरों की मैन्युअल दर्ज करने को प्रतिबंधित किया जाएगा।
धोखाधड़ी पर लगेगी लगाम
प्राथमिक खाताधारकों को हर लेनदेन के लिए वास्तविक समय की सूचना मिलती है, जिससे वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि को तुरंत पहचान सकते हैं और रिपोर्ट कर सकते हैं। उपयोगकर्ताओं को धोखाधड़ी गतिविधियों से बचने के लिए लेनदेन की सीमा निर्धारित करनी चाहिए।
यूपीआआई के इस्तेमाल से आपको वास्तविक समय की सूचनाएं मिलती हैं। आपको यूपीआई में मजबूत पिन का उपयोग करना चाहिए। साथ ही किसी भी धोखाधड़ी से बचने के लिए आप कभी भी पिन या ओटीपी विवरण किसी के साथ साझा ना करें।












Click it and Unblock the Notifications