Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

PF E-Nomination: ऑनलाइन अपडेट करें अपना PF ई-नॉमिनेशन, मिलेंगे ये 3 बड़े फायदे, जानें पूरा प्रोसेस

PF E-Nomination, ईपीएफओ ने अपने सदस्यों से अपना ई-नॉमिनेशन करने का निर्देश दिया है। यह प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू की गई है।

Update your PF e nomination online, you will get these 3 big benefits, know the complete process

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अपने सभी सदस्यों को ई-नॉमिनेशन भरने के लिए कहा है। ईपीएफओ का कोई भी सदस्य आसानी से ऑनलाइन ऑनलाइन यूएएन पोर्टल पर जाकर ई-नॉमिनेशन फाइल कर सकता है।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) में नॉमिनेशन इसलिए बेहद ही जरूरी होता है क्योंकि अगर कोई सदस्य किसी अनहोनी का शिकार हो जाता है तो पीएफ अकाउंट की राशि आपके आश्रितों को मिल सके।

क्यों जरूरी है नॉमिनेशन
इस संबंध में ईपीएफओ की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, पीएफ खाते में नॉमिनेशन खाताधारक की मृत्यु के बाद उसके अकाउंट में जमा पैसे उसके नॉमिनी को ट्रांसफर किए जा सकें। जो उसके माता-पिता, पत्नी या उसके बेटा-बेटी हो सकते हैं। ईपीएफओ की ओर से पीएफ खाते में नॉमिनेशन की कोई भी आखिरी तारीख तय नहीं की गई है। इसे कभी भी किया जा सकता है।

कैसे ऑनलाइन ई-नॉमिनेशन भरें?

  • EPFO की आधिकारिक वेबसाइट epfindia.gov.in पर जाएं।
  • UAN पोर्टल पर लॉग-इन करें।
  • Manage टैब में जाकर E-Nomination का चयन करें।
  • इसके बाद Provide Details टैब पर जाएं और सेव पर क्लिक करें।
  • फिर फैमिली डिक्लेरेशन अपडेट करने के लिए हां पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आधार, नाम, जन्मतिथि, लिंग, रिलेशन, पता, बैंक अकाउंट की जानकारी (वैकल्पिक) और मांगी गई अन्य जानकारियां भरें।
  • यहां आपको फोटो भी अपलोड करना होगा और इसका साइज 100केबी से ज्यादा नहीं होना चाहिए।
  • फिर नॉमिनी की जानकरी भरें। आप एक से ज्यादा नॉमिनी अपने ईपीएफ खाते में ऐड कर सकते हैं।
  • सभी जानकारी भरने के बाद 'Save EPF Nomination' पर क्लिक करें।
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी के जरिए E-Sign करें।

ई-साइन करने का पूरा प्रोसेस

  1. सबसे पहले आपको ई-साइन के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  2. इसके बाद एक नया पेज ओपन हो जाएगा। वहां पर आपको चेक बॉक्स को चुनना होगा।
  3. इसके बाद एक अगले पेज पर आधार बेस्ड ई ऑथेंटिकेशन के 2 ऑप्शन आएंगे।
  4. पहला आधार नंबर और दूसरा वर्चुएल आईडी।
  5. आपको इन दोनों को दर्ज करना होगा और वेरिफिकेशन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  6. इसके बाद सभी सदस्यों के आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी जाएगा।
  7. जिसे दर्ज करने बाद सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करते है सारी डिटेल ईपीएफओ के डेटाबेस में सेव हो जाएगी।

e-nomination भरने के फायदे
* ईपीएफओ के सदस्य की मृत्यु पर क्लेम ऑनलाइन ही मिल जाता है।
* ईपीएफ खाते में जमा पैसा, पेंशन और इंश्योरेंस (7 लाख तक का) का लाभ बिना किसी परेशानी के वैध उत्तराधिकारी को मिल जाता है।
* आपके क्लेम का पेपरलैस और जल्द सेटलमेंट हो जाता है।

Recommended Video

    EPFO Interest Rate Hike: EPFO ने बढ़ाईं ब्याज दरें, अब अकाउंट में आएगा ज्यादा पैसा | वनइंडिया हिंदी

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+