UP के मंत्री ओपी राजभर की चेतावनी, कहा रिजर्वेशन का बंटवारा करो नहीं तो 2019 में नहीं खुलेगा खाता
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के सरकार के मंत्री ओपी राजभर ने बीजेपी सरकार को चेतावनी दी है। अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहने वाले उत्तर प्रदेश सरकार मंत्री ओपी राजभर ने शनिवार को बलिया में भारतीय जनता पार्टी पर एक बार फिर हमला किया।
उन्होंने कहा कि गरीब बीजेपी नोट भी लेगा, मुर्गा भी खाएगा पर तुम्हें वोट नहीं देगा। उन्होंने कहा कि अगर तुने काम नहीं किया तो गोरखपुर, फूलपुर, कैराना और नूरपुर का रिजल्ट याद करना। ओपी राजभर ने कहा कि पिछड़ी जाति के 27% आरक्षण का बंटवारा करो नहीं तो ये सोच लेना की 2019 में यूपी में खाता नहीं खुलने दूंगा।
Garib tumhara (BJP) note bhi lega, murga bhi khaayega par tumhe vote nahi dega agar tune kaam nahi kiya toh. Gorakhpur, Phulpur, Kairana aur Noorpur ka result yaad karlena: UP Minister OP Rajbhar in Ballia yesterday pic.twitter.com/nayXSdpAfh
— ANI UP (@ANINewsUP) October 14, 2018
Pichaadi jaati ke 27% aarakshan ka bantwara karo nahi toh yeh soch lena ki 2019 mein UP mein khata nahi khulne dunga: UP Minister OP Rajbhar in Ballia yesterday pic.twitter.com/GdXx4N2T4v
— ANI UP (@ANINewsUP) October 14, 2018