Railway Bonus: रेलवे कर्मचारियों को मिला डबल गिफ्ट, 4 % डीए के साथ मिलेगा 78 दिनों का बोनस, ये होंगे पात्र
केंद्र सरकार ने बुधवार को एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनर्स के डीए/डीआर में 4 फीसदी की बढ़ोत्तरी का ऐलान कर दिया। इस बढ़ोत्तरी के बाद महंगाई भत्ता यानी 'डीए' की दर 42 प्रतिशत से बढ़कर 46 फीसदी हो गया। बढ़ा हुआ डीए एक जुलाई से लागू होगा।
लेकिन रेलवे कर्मचारियों के लिए आज का दिन दोगुनी खुशी लेकर आया है। केंद्र सरकार ने डीए के साथ-साथ रेलवे के कर्मचारियों को 78 दिन का परफॉरमेंस लिंक्ड बोनस देने का भी फैसला किया है।

केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए भारतीय रेलवे के कर्मचारियों और गैर-राजपत्रित (नॉन गैजेटेड) कर्मचारियों को नॉन-प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (पीएलबी) देने का ऐलान किया है। इस बोनस का भुगतान ग्रुप-सी में केंद्र सरकार के कर्मचारियों और ग्रुप-बी में सभी नॉन गैजेटेड कर्मचारियों को किया जाएगा। जो किसी भी उत्पादकता से जुड़ी बोनस योजना में शामिल नहीं हैं।
रेल कर्मियों को 78 दिन का बोनस मिलेगा। रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 13 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को 78 दिन के लिए 17951 रुपये का दिवाली बोनस दिया था। बता दें कि बोनस का भुगतान दशहरा और दिवाली पूजा की छुट्टियों से पहले किया जाएगा। इसी तरह इसका भुगतान केंद्रीय अर्धसैनिक बलों और सशस्त्र बलों के पात्र कर्मचारियों को भी दिया जाएगा।
ये होंगे पात्र
रेलवे द्वारा ये बोनस ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर (गार्ड), स्टेशन मास्टर, सुपरवाइजर, तकनीशियन, तकनीशियन हेल्पर, पॉइंट्समैन, मिनिस्ट्रियल स्टाफ और अन्य ग्रुप 'सी' स्टाफ सहित रेलवे कर्मियों को फायदा होगा। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और रेलवे सुरक्षा विशेष बल (आरपीएसएफ) के कर्मी इस बोनस आवंटन में शामिल नहीं हैं।
ये हैं शर्तें
पीएलबी की गणना सबसे निचले ग्रेड (ग्रुप डी) के कर्मचारियों को दिए जाने वाले न्यूनतम वेतन के आधार पर की जाती है। व्यय विभाग की ओर से जारी बयान के मुताबिक 31 मार्च, 2023 तक कार्यरत कर्मचारियों को ही इसका लाभ मिलेगा। इसके लिए भी शर्त है कि वित्त वर्ष 2022- 2023 के दौरान कम से कम लगातार 6 महीने काम किया हो।
ऐसे कैलकुलेट करें अपना बोनस:
मान लीजिए कि आपकी सैलरी 18000 रुपये है। इस हिसाब से आपका 30 दिनों का मासिक बोनस लगभग 17,763 रुपये हो सकता है। सरकार की ओर से दिए गए कैल्कुलेशन के हिसाब से 7000x30/30.4= 17,763.15 रुपये होता है। इसके भुगतान के लिए गणना की सीमा 7,000 रुपये तय की गई है।
सरकार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि रेलवे कर्मचारियों के बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए केंद्र सरकार ने 11,07,346 रेलवे कर्मचारियों को 1968.87 करोड़ रुपये के पीएलबी भुगतान को मंजूरी दे दी है। वित्त वर्ष 2022-2023 में रेलवे का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। रेलवे ने रिकॉर्ड 150.9 करोड़ टन माल लोड किया और लगभग 6.5 अरब यात्रियों को लाया-ले जाया गया।












Click it and Unblock the Notifications