Budget 2020: बजट में किसे क्या मिला, जानिए निर्मला सीतारमण के बड़े ऐलान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शनिवार को संसद में देश का आम बजट पेश करेंगी।

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में देश का आम बजट पेश कर दिया है। बजट में जहां किसानों की आय साल 2022 तक दोगुनी करने का लक्ष्य है, वहीं इनकम टैक्स की दरों में भी बड़ा बदलाव किया गया है। आयकर दरों में बदलाव कर सरकार ने आम आदमी को राहत दी है। हालांकि बजट के बाद शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली है। पढ़िए बजट के बडे़ ऐलान।

पढ़िए संसद से देश के आम बजट का पल-पल का लाइव अपडेट...

Budget: निर्मला सीतारमण पेश करेंगी देश का आम बजट

LIVE Feed
Feb 01, 2020, 6:07 pm IST

बजट 2020

बजट में कृषि, सिंचाई और ग्रामीण विकास
बजट 2020
Feb 01, 2020, 6:04 pm IST

बजट 2020

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर: हमने ग्रामीण क्षेत्र में बहुत बल दिया है। पिछले एक दशक में अगर 27 करोड़ के करीब लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं, तो इसका कारण है कि सरकार ने इस पर फोकस किया है।
Feb 01, 2020, 5:46 pm IST

हर साल की तरह इस बार भी पूंजीपतियों को राहत देनी की बात की गई है लेकिन किसान, मजदूर को राहत देने में इनकी अर्थव्यवस्था बिगड़ जाती है। ये भारतीय जनता पार्टी का नहीं बल्कि भारतीय बिजनेस मैन पार्टी का बजट है: हेमंत सोरेन
Feb 01, 2020, 5:46 pm IST

बजट पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, जो बड़े उद्योगपति टैक्स में चोरी करते हैं उन्हें बड़ी राहत दी गई है, अब उन्हें पैनल्टी और ब्याज भी नहीं देना पड़ेगा। इतने लंबे चौड़े भाषण के दौरान बेरोज़गारी और महंगाई शब्द सुनने को नहीं मिले।
Feb 01, 2020, 5:45 pm IST

बजट 2020

बजट में टैक्स प्रपोजल
बजट 2020
Feb 01, 2020, 5:41 pm IST

बजट 2020

किसानों के लिए अपने उत्पादों को सही तरह से मार्केट करने और ट्रांसपोर्ट के लिए-किसान रेल और कृषि उड़ान के द्वारा नई व्यवस्था बनाई जाएगी: मोदी
Feb 01, 2020, 5:29 pm IST

आज के बजट में कई नए कदमों का ऐलान किया है इस बजट में कौशल विकास पर बल दिया गया है, निर्यात बढ़ाने के लिए नई घोषणाएं की गई और इफ्रास्ट्रक्चर के लिए 2 लाख करोड़ रुपए से रोज़गार बढ़ेगा: नरेंद्र मोदी
Feb 01, 2020, 5:27 pm IST

बजट 2020

बजट एक नजर में
बजट 2020
Feb 01, 2020, 5:24 pm IST

बजट 2020

आज का बजट बहुत ही बैलेंस बजट है इस बजट में स्टार्टअप को प्रोत्साहन दिया है,अलग-अलग प्रकार से टैक्स में छूट दी गई है: पीयूष गोयल
Feb 01, 2020, 5:24 pm IST

बजट 2020

बजट में नौकरी पैदा करने के लिए कुछ नहीं है। नौकरी पैदा करने वाले तीन सेक्टर माइनिंग, कंस्ट्रक्शन और मैन्युफैक्चरिंग के लिए इस बजट में कुछ नहीं है: चिदंबरम
Feb 01, 2020, 5:21 pm IST

बजट 2020

आज सरकारी नौकरी के लिए युवाओं को कई अलग-अलग परीक्षाएं देनी होती हैं। इस व्यवस्था को बदलकर, अब नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी द्वारा लिए गए ऑनलाइन कॉमन एक्जाम के जरिए, नियुक्तियां की जाएंगी: नरेंद्र मोदी
Feb 01, 2020, 5:10 pm IST

बजट 2020

यह है 2020-21 के लिए आपका बजट। आपने इस तरह का बजट नहीं मांगा और आपने भाजपा को इस तरह के बजट के लिए वोट नहीं दिया: पी चिदंबरम
Feb 01, 2020, 5:00 pm IST

बजट

बजट पर कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, मंदी और तालाबंदी इस सरकार की पहचान बन गई है। पिछली 6 तिमाहियों में विकास दर लगातार गिरकर 5 प्रतिशत से कम हो गई है।
Feb 01, 2020, 4:55 pm IST

बडट 2020

नंबरों से जानिए बजट को-
बडट 2020
Feb 01, 2020, 4:52 pm IST

बजट 2020

हम लोगों के हाथ में पैसा रखना चाहते हैं, खासकर मध्यम वर्ग और निम्न मध्यम वर्ग। हम आयकर प्रक्रिया को आसान बनाना चाहते हैं: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण
Feb 01, 2020, 4:50 pm IST

बजट 2020

दिल्ली के लोगों को बड़ी उम्मीद थी कि इस बजट से उनको कुछ मिलेगा लेकिन इस बजट से उनको निराशा हाथ लगी। एक दिशाहीन, निराशाजनक बजट पेश किया गया। ये एक जुमला बजट है: बजट पर आप नेता संजय सिंह
Feb 01, 2020, 4:37 pm IST

बजट 2020

यह एक संतुलित बजट है, जो भारत को अगले पूरे दशक के लिए तैयार करेगा और साथ ही देश को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प पूरा होगा: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल
Feb 01, 2020, 4:33 pm IST

बजट 2020

मैं मानती हूं कि मेरा बजट भाषण लंबा था लेकिन अपने भाषण में मैंने युवाओं के लिए रोजगार की योजनाओं के बारे में बात की है: निर्मला सीतारमण
Feb 01, 2020, 4:25 pm IST

बजट 2020

बजट से संबंधित जरूरी इंडिकेटर्स
बजट 2020
Feb 01, 2020, 4:19 pm IST

बजट 2020

इससे अगले साल राजकोषीय घाटे को कम करने में मदद मिलेगी और विनिवेश में भी सुधार आएगा: निर्मला सीतारमण
Feb 01, 2020, 4:19 pm IST

बजट 2020

कॉरपोरेट टैक्स में कटौती और नई कंपनियों को दिए जाने वाले लाभ के साथ-साथ जीएसटी संग्रह में सुधार से राजस्व सृजन में सुधार होगा: निर्मला सीतारमण
Feb 01, 2020, 4:17 pm IST

बजट 2020

बजट के बाद धराशाई हुआ शेयर बाजार, 988 अंकों की गिरावट के साथ 39,735 पर बंद हुआ सेंसक्स
Feb 01, 2020, 4:15 pm IST

बजट 2020

बजट के अहम बिंदू
बजट 2020
Feb 01, 2020, 4:07 pm IST

बजट 2020

हम लोगों के हाथ में पैसा रखना चाहते हैं, खासकर मध्यम वर्ग और निम्न मध्यम वर्ग, हम आयकर प्रक्रिया को आसान बनाना चाहते हैं: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
Feb 01, 2020, 4:02 pm IST

बजट 2020

ये बहुत ही प्रगतिशील बजट है, देश के सामने जो चुनौतियां थी उन चुनौतियों को समझकर अगले दशक का एक प्रकार से रोड मैप इस बजट में दिया हुआ है: देवेंद्र फडणवीस
Feb 01, 2020, 4:01 pm IST

बजट 2020

बजट में किन-किन बिंदुओं पर रहा विशेष ध्यान
बजट 2020
Feb 01, 2020, 3:56 pm IST

बजट 2020

निर्मला सीतारमण जी ने जो आज बजट पेश किया उसके लिए मैं उनको और पीएम मोदी जी को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं: पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस
Feb 01, 2020, 3:47 pm IST

बजट 2022

बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर क्या कहा गया
बजट 2022
Feb 01, 2020, 3:40 pm IST

बजट 2020

इस बजट से भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का मोदी सरकार का संकल्प आगे बढ़ेगा: गृह मंत्री अमित शाह
Feb 01, 2020, 3:39 pm IST

बजट 2020

बजट में, मोदी सरकार ने टैक्स प्रणाली को तर्कसंगत बनाने, बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने, बैंकिंग प्रणाली को मजबूत करने, निवेश को बढ़ावा देने और व्यापार में आसानी के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं: गृह मंत्री अमित शाह
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+