Free 'आधार' अपडेट करने की सरकार ने बढ़ाई डेडलाइन, अब इतने महीने का दिया समय

10 साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट कराने की डेडलाइन 14 जून को खत्म हो गई थी। अब सरकार की ओर से लोगों को बड़ी राहत दी गई है। केंद्र सरकार ने फ्री अपडेट की डेडलाइन को तीन महीने के लिए बढ़ा दिया है।

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने 14 जून से 14 सितंबर 2023 तक के लिए फ्री आधार अपडेट की डेडलाइन को बढ़ा दिया है। अब लोगों के पास 3 महीने का पर्याप्त समय है। जिससे वो अपने आधार को फ्री में अपडेट करा पाएंगें।

UIDAI extended free Aadhaar update of documents by 3 months from June 14 to September 14 2023

अब आप 14 सितंबर, 2023 तक अपनी प्रूफ ऑफ आइडेंटिटी और प्रूफ ऑफ एड्रेस के दस्तावेजों को ऑनलाइन अपडेट और अपलोड कर सकते हैं। फ्री अपडेट की सुविधा सिर्फ ऑनलाइन उपलब्ध हैं। ऑफ लाइन में आपको फीस देनी होगी।

आप अपने नजदीकी आधार सेंटर जा कर आधार में कुछ अपडेट कराते हैं तो उसके लिए आपको 50 रुपये का शुल्क देना पड़ सकता है। 14 सितंबर तक आधार यूजर्स को डेमोग्रॉफिक डिटेल्स यानि मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जैसी डिटेल्स मुफ्त में अपडेट कर सकते हैं।

ऐसे अपडेट करें अपना आधार कार्ड

  • सबसे पहले https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाएं।
  • इसके बाद आपको "अपडेट आधार" सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर यूजर को अपना आधार नंबर और सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा, जिससे नंबर वेरिफाई होगा।
  • इसके बाद आप एड्रेस, फोन नंबर, नाम या डेट ऑफ बर्थ जैसी अनिवार्य जानकारी देनी होगी।
  • इसके बाद मांगे गए दस्तावेजों की कॉपी अपलोड करें और आवश्यक डेमोग्राफिक जानकारी दर्ज करें।
  • अब एक सर्विस रिक्वेस्ट नंबर (SRN) जेनरेट होगा। इसे ट्रैकिंग के लिए इसे नोट करके रख लें।
  • इंटरनल क्वालिटी चेक पूरा होने पर आपको सफलता पूर्वक प्रक्रिया के लिए एक एसएमएस मिलेगा।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+