UIDAI ने mAadhaar ऐप में जोड़ा नया फीचर, नई सर्विस से मिलेंगे ये फायदे
नई दिल्ली। आधार कार्ड अपडेट करने को लेकर नियमों में यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) समय-समय पर बदलाव करती रही है। आधार अपडेट को लेकर हाल ही में यूआईडीएआई ने नया मोबाइल ऐप mAadhaar लॉन्च किया है। इसमें पहले के मुकाबले, कई सारी सुविधाएं दी जा रही हैं। वहीं अब यूआईडीएआई ने इसमें एक नया फीचर जोड़ा है।

नया फीचर 4-digit passcode जोड़ा गया
आधार कार्ड एक बेहद जरूरी दस्तावेज है। पहचान पत्र के तौर पर आधार कार्ड की सबसे अधिक जरूरत पड़ती है। बैंक, सरकारी सब्सिडी, पैन कार्ड, आईटीआर फाइल करने के दौरान भी आधार कार्ड की जरुरत पड़ती है। ऐसे में आधार कार्ड को अपडेट रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए यूआईडीएआई ने जो मोबाइल ऐप लॉन्च किया है उसमें नया फीचर 4-digit passcode जोड़ा गया है।
mAadhaar पूरी तरह फिजिकल आधार के तौर पर मान्य
यूआईडीएआई ने ट्वीट कर बताया है कि इसका इस्तेमाल 'My Aadhaar' सेक्शन में आधार प्रोफाइल, आधार लॉक-अनलॉक, केवाईसी और वीडियो जेनेरेटर आदि के लिए किया जा सकेगा। आधार अपडेट करने के लिए आपको कई बार परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। ऐसे में mAadhaar के जरिए आम जनता को काफी आसानी होगी। इस मोबाइल ऐप में आधार से संबंधित कई सेवाएं दी जाएंगी। इस ऐप के जरिए बायोमैट्रिक लॉक और अनलॉक करने का ऑप्शन भी दिया जा रहा है। इस ऐप के जरिए आधार यूजर्स अपनी सारी जानकारी मोबाइल में रख सकते हैं। साथ ही mAadhaar पूरी तरह फिजिकल आधार के तौर पर मान्य होगा।

कई सुविधाएं नए मोबाइल ऐप में
ये ऐप एंड्रायड के साथ-साथ आईओएस प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध है। mAadhaar में कई तरह की सुविधाएं दी जा रही हैं जैसे आधार डाउनलोड करना, स्टेटस चेक करना, आधार को रीप्रिंट के लिए ऑर्डर और आधार सेवा केंद्र का पता मालूम करना भी शामिल है। इसके अलावा ऑफलाइन ई-केवाईसी डाउनलोड करना, क्यूआर कोड स्कैनिंग जैसी सुविधाएं भी इस नए मोबाइल ऐप में दी जा रही हैं। साथ ही माई आधार कैटेगरी में आपको आधार प्रोफाइल के लिए सेक्शन मिलेगा, ये पूरी तरह से पर्सनल होगा। इसका दूसरा सेक्शन मेन सर्विस डैशबोर्ड है।
-
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके? -
Sikkim Landslide: सिक्किम में भूस्खलन से हाहाकार! लाचेन में 1600 टूरिस्ट फंसे, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Jaya Bachchan Birthday: जया भादुड़ी कैसे बनीं बच्चन? किस Caste से हैं अमिताभ बच्चन? Guddi से शुरू Love Story -
ललित मोदी के पास कहां से आ रहा पैसा? भारत से लंदन भागे हो गए 16 साल, चालाकी से हो रही कमाई -
'US Ceasefire चुने या इजरायल के जरिए युद्ध जारी रखे', ईरान ने Lebanon हमलों के बीच होर्मुज फिर बंद किया -
IPL के शोर के बीच पसरा मातम, नहीं रहा भारत का सबसे बुजुर्ग टेस्ट क्रिकेटर, चेन्नई में ली अंतिम सांस -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 9 April: KKR vs LSG, आज कौन पड़ेगा किस पर भारी? -
Budh Gochar 2026: बुध की बदलेगी चाल, इन 5 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, प्यार-इज्जत-पैसा सब मिलेगा












Click it and Unblock the Notifications