Good News: अब आपके बर्थडे पर गुब्बारे बरसायेगा ट्विटर
बैंगलुरू। ट्विटर अकाउंट रखने वालों के लिए एक गुड न्यूज है क्योंकि अब आपके जन्मदिन पर ट्विटर आपको बहुत सारे बर्थडे बैलून यानी गुब्बारे देगा। जी हैं ट्विटर ने अपने सारे यूजर्स को एक विकल्प दिया है, उन्होंने एक सेटिंग्स मेन्यू दिया है जिसमें आप अपने और अफने क्लोज लोगों की बर्थ-डेट लिख सकते हैं, जिसके जरिये अब ट्विटर लोगों को जन्मदिन विश करेगा और एनिमेटड गुब्बारे भेजेगा।
यह सुविधा 6 जुलाई से ट्विटर पर लागू हो गई है, हालांकि यह यूजर के ऊपर है कि वो इस सुविधा को अपनाता है कि नहीं, उसकी इच्छा के अनुसार ही ट्विटर हैंडल काम करेगा। इसे जोड़ने के लिए ट्विटर यूजर्स अपने प्रोफाइल से अपना बर्थडे जोड़ने के लिए 'एडिट प्रोफाइल' विकल्प चुनें। अपनी जन्मतिथि भरने के बाद आपको ताज़ा मुबारकबाद वाले ट्वीट्स और गुब्बारों से भरी स्क्रीन देखने को मिलेंगी।
आपको यहां यह भी बता देते हैं कि अपने जन्मदिन की तारीख अपनी ट्विटर प्रोफाइल में जोड़ने के लिए ट्विटर यूजर्स को ट्विटर डॉट कॉम पर जाकर एडिट प्रोफाइल के विकल्प को चुनना होगा।













Click it and Unblock the Notifications