Twitter ला रहा नया अपडेट, WhatsApp से सीधी टक्कर, जानिए मिलेंगे कौन- कौन से नए फीचर
पिछले दिनों ट्वीटर कई अपडेट्स लेकर आया। अब एक और फीचर जुड़ने जा रहा है। जिसके तहत ये व्हाट्सएप को सीधे टक्कर दे सकेगा।
Tweet and Talk: ट्वीटर को अधिक प्रभावी बनाने के लिए एलन मस्क की कंपनी ने बड़े कदम उठाए हैं। जल्द ही ट्वीटर व्हाट्सएप जैसे ऑडियो या फिर वीडियो कॉलिंग एप को टक्कर देने के लिए तैयार हो जाएगा। कंपनी 'ट्वीट- टॉक' (Tweet-Talk) ऑप्शन के तहत इस सुविधा को उपलब्ध कराने जा रही है।
ट्वीटर के डिजाइनर एंड्रिया कॉनवे ने बड़े संकेत दिए हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक जल्द ही ट्वीटर में वीडियो कॉल का विकल्प उपलब्ध होगा। दरअसल, एलन मस्क ट्विटर को अन्य माइक्रोब्लॉगिंग साइट की तुलना में अधिक यूजर फ्रेंडली बनाना चाहते हैं। ऐसे में ट्वीट के साथ ट्विटर प्लेटफॉर्म में ऑडियो और वीडियो फीचर सुविधा उपलब्ध होगी।

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि नए ट्विटर कॉलिंग फीचर के साथ, आपके पास ऑडियो और वीडियो कॉल के बीच चयन करने की शक्ति होगी। कॉल के दौरान, आपके पास अपने माइक्रोफोन, दूसरे व्यक्ति के ऑडियो को म्यूट करने और अपने कैमरे को बंद करने का नियंत्रण होगा। इसके अलावा? आप अपनी इच्छानुसार फ्रंट-फेसिंग और मुख्य कैमरों के बीच फ्लिप कर सकते हैं।
ट्वीटर में वीडियो कॉल की सुविधा होना WhatsApp को सीधे टक्कर देने जैसा होगा। दरअसल व्हाट्सएप में पहले से ये सुविधा मौजूद है। ऐसें अगर ट्वीटर भी ऐसा विकल्प उपलब्ध कराता है, तो प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है। हालांकि अभी ये स्पष्ट नहीं की ट्वीटर फी फ्री वीडियो कॉलिंग की सुविधा देगा। क्योंकि WhatsApp से ऑडियो और वीडियो कॉल करना पूरी तरह से फ्री है।












Click it and Unblock the Notifications