Twitter Blue Tick: एलन मस्क की 5 गलतियां, जिसने गिराई ट्विटर की साख

Twitter Blue Tick: एलन मस्क के हाथ में आने के बाद ट्विटर लगातार चर्चा में बना हुआ है। मस्क ने ट्विटर को खरीदने के बाद कई ऐसे कदम उठाए हैं जिसको लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

elon musk

Twitter Blue Tick: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर का जबसे एलन मस्क (Elon Musk)ने अधिग्रहण किया उसके बाद से ही यह लगातार चर्चा में है। ट्विटर को खरीदने की शुरुआत के साथ ही इससे जुड़े विवाद एक-एक करके लगातार सामने आ रहे हैं। जिस तरह से ट्विटर में कई बड़े बदलाव किए गए हैं वह कई लोगों को पसंद नहीं आ रहे हैं।

ट्विटर पर ब्लू टिक के लिए फीस ताजा मामला है जो अब चर्चा में। दरअसल कई सेलेब्स, जानी मानी हस्तियों के ट्विटर अकाउंट पर ब्लू टिक को ट्विटर ने हटा लिया है। इसमे भारत की तमाम हस्तियां विराट कोहली, योगी आदित्यनाथ, शाहरुख खान समेत कई लोग शामिल हैं।

ऐसे में आइए डालते हैं एक नजर एलन मस्क के पांच बड़े फैसलों पर जिनको लेकर वह चर्चा में रहे। यह विवाद ट्विटर की खरीद से शुरू हुआ और आजतक जारी है। खुद एलन मस्क कई बार कह चुके हैं कि शायद ट्विटर को खरीदने का फैसला उनका सही नहीं था।

डील को लेकर पलटे, बाद में खरीदना पड़ा
जब एलन मस्क ने पहली बार ट्विटर को खरीदने का फैसला लिया था तो इसको लेकर काफी चर्चा हुई थी। लेकिन इस डील के पूरा होने से पहले ही मस्क ने इससे पीछे हटने का फैसला ले लिया था। लेकिन जब यह मामला कोर्ट में पहुंचा तो आखिरकार मस्क ने इस डील को पूरा किया और ट्विटर को खरीदा।

कई कर्मचारियों को किया फायर
ट्विटर को खरीदने के तुरंत बाद उन्होंने कंपनी के सीईओ पराग अग्रवाल समेत कई कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया। जिस तरह से बड़ी संख्या में मस्क ने ट्विटर के कर्मचारियों को बाहर किया उसको लेकर उनपर सवाल खड़े होने लगे। कंपनी में छंटनी के फैसले की वजह से ट्विटर के ऑपरेशन पर भी इसका असर देखने को मिला।

कर्मचारियों को किया बाहर
अहम बात यह है कि मस्क ने अभिव्यक्ति की आजादी की बात करते हैं लेकिन बावजूद इसके मस्क ने कई कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया क्योंकि उन्होंने मस्क की आलोचना की। कंपनी की पूरी कम्युनिकेशन टीम ने इस्तीफा दे दिया। जिसको लेकर मस्क की ओर से कभी कोई बयान नहीं आय़ा

नौकरी से निकालने के बाद वापस लिया
अहम बात यह है कि एलन मस्क ने कई कर्मचारियों को नौकरी से बाहर कर दिया। लेकिन इसमे से कई ऐसे कर्मचारी भी थे जिन्हें फिर से वापस कंपनी में ले लिया गया। ऐसे में मस्क के फैसलों पर सवाल खड़े होने लगे और ट्विटर को लेकर उनकी गंभीरता पर भी प्रश्न चिन्ह खड़ा होने लगा।

कुत्ते की तस्वीर

एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदने से पहले एक बार कहा था कि कैसा हो कि इसे खरीदकर इसपर चिड़िया की जगह डॉज क्वाइन के कुत्ते को लगा दिया। ट्विटर को खरीदने के बाद मस्क ने ऐसा करके भी दिखाया और उन्होंने ट्विटर की नीली चिड़िया को हटाकर इसकी जगह कुत्ते की तस्वीर लगा दी। मस्क का यह कदम भी उनकी इस प्लेटफॉर्म को लेकर गंभीरता पर सवाल खड़ा करता है।

ब्लू टिक के लिए 8 डॉलर फीस
कंपनी में कर्मचारियों की छंटनी के बाद मस्क ने ट्विटर में कई बदलाव किए। जिसमे कंटेंट से लेकर ब्लू टिक विवाद शामिल है। मस्क ने ब्लू टिक के लिए हर यूजर से 8 डॉलर लेने का फैसला लिया, जो लोगों को कतई रास नहीं आया। इसकी वजह से कई लोगों ने ट्विटर का विरोध किया।

अलग-अलग बैज
एलन मस्क ने ना सिर्फ ट्विटर ब्लू बैज के लिए फीस लेने की शुरुआत की बल्कि अलग-अलग आधिकारिक अकाउंट के लिए अलग-अलग बैज की भी शुरुआत की। जैसे सरकारी अकाउंट और सरकार से जुड़े आधिकारिक अकाउंट के लिए ग्रे बैज, ऑफिशियल बिजनेस अकाउंट के लिए येलो बैज की शुरुआत की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+