Top-Up Loan: महंगे पर्सनल लोन से मिलेगा छुटकारा, कम ब्याज दरों पर ऐसे पाएं सस्ता लोन

Top-Up Loan: आपात स्थिति में या फिर किसी जरूरी काम के लिए अब आपको आसानी से टॉपअप लोन मिल सकता है, यह काफी कम ब्याज दरों पर होता है और लंबी अवधि का होता है, जिसकी वजह से इसकी किश्तें कम होती है।

loan

Top-Up Loan: अक्सर जब आपको पैसों की जरूरत होती है कि तो आप बैंक के पास लोन के लिए जाते हैं। लेकिन आपात स्थिति में मिलने वाला यह लोन काफी महंगा होता है। पर्सनल लोन लेने पर कई बैंक 12-15 फीसदी तक का ब्याज वसूलते हैं, जबकि ऑनलाइन ऐप 20-30 फीसदी तक ब्याज वसूलते हैं।

लेकिन इन सबसे इतर टॉप अप लोन एक ऐसा विकल्प है जो आपको बहुत कम ब्याज दरों पर लोन दिला सकता है। यह लोन अलग तरह का लोन होता है, जिसे होम लोन पर दिया जाता है। उदाहरण के तौर पर आपने अगर घर के लिए होम लेोन लिया है तो इसपर आपको टॉपअप लोन मिल सकता है।

टॉप अप लोन की खासियत यह होती है कि आप इसका इस्तेमाल किसी भी काम के लिए कर सकते है। यह जरूरी नहीं होता है कि होम लोन पर मिलने वाला टॉप अप लोन घर में काम के लिए किया जाए। इसके साथ ही इस लोन की खासियत यह होती है कि यह लंबी अवधि के लिए होता है, लिहाजा इसकी ब्याज भी बहुत कम होती है।

पर्सनल लोन की तुलना में टॉप अप लोन काफी सस्ता होता है। सामान्य परिस्थिति में यह होम लोन से तकरीबन एक फीसदी ही अधिक होता है। उदाहरण के तौर पर अगर आपने 8 फीसदी पर होम लोन लिया है तो आपको 9 फीसदी पर टॉपअप लोन मिल सकता है।

हालांकि टॉप अप लोन इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी सैलरी कितनी है और इस सैलरी पर आपकी ईएमआई कितनी जाती है। इसके अलावा लोन देने से पहले बैंक आपकी ट्रांजैक्शन हिस्ट्री को भी देखता है।

अलग बैंक में टॉप अप लोन की ब्याज दर अलग होती है, लिहाजा आपको किसी भी बैंक से टॉप अप लोन लेने से पहले उसकी ब्याज दरों के बारे में जानकारी हासिल करनी चाहिए।

अलग-अलग बैंक की प्रति वर्ष होम टॉप अप लोन की ब्याज दर
HDFC- 8.30%-9.15%
SBI - 7.90%-10.10%
Axis - 7.75%-8.40%
Union Bank -6.80%-7.35%
BoB Home -7.45%-8.80%
Citbank -6.75%
MahaBank -7.55%-8.55%

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+