सर्वाधिक दान देने वाले देश के 10 उद्योगपति, HCL के मालिक ने रिकॉर्ड 1161 करोड़ रुपए दिए दान
देश के जानेमाने उद्योगपति हर रोज लाखो-करोड़ो रुपए कमाते हैं। लेकिन ये उद्योगपति एक बड़ी राशि दान भी देते हैं, जिसे कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉसिबिलिटी यानि सामाजिक जिम्मेदारी के तहत देना अनिवार्य होता है। देश की दिग्गज कंपनियों के मालिकों की बात करें तो सॉफ्टवेयर कंपनी एचसीएल के फाउंडर शिव नादर इस लिस्ट में सबसे आगे हैं। उन्होंने बड़े दिल से दान किया है। देश में सर्वाधिक दान करने वाले उद्योगपतियों की लिस्ट में वह पहले नंबर पर हैं। शिव नादर ने इस साल कुल 1161 करोड़ रुपए दान दिए हैं।

अजीज प्रेमजी को शिव नादर ने पीछे छोड़ा
EdelGive Hurun India Philanthropy List 2022 की ओर से जारी की गई लिस्ट के अनुसार शिव नादर ने इस साल सबसे अधिक पैसे सदान दिए हैं। बता दें कि विप्रो के मालिक अजीज प्रेमजी ने पिछले साल सबसे अधिक दान दिया था, लेकिन इस साल शिव नादर ने उन्हें पीछे छोड़ते हुए सर्वाधिक पैसे दान देने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। शिव नादर हर रोज 3 करोड़ रुपए दान देते हैं। वहीं अजीज प्रेमजी की बात करें तो वह इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं, उन्होंने कुल 484 करोड़ रुपए दान दिया हैं।

शिव नादर की कई संस्था कर रही समाज के लिए काम
शिव नादर ने जो राशि दान दी है वह अधिकतर शिक्षा और समाज सेवा से जुड़े कार्यों के लिए दी है। शिव नादर की संस्था शिव नादर फाउंडेशन ने एसएसएन इंस्टिट्यूशन, विद्या ज्ञान, शिव नादर यूनिवर्सिटी, शिव नादर स्कूल, शिक्षा अभियान, किरन नादर म्यूजियम ऑफ आर्ट में समाज सेवा के क्षेत्र में काम करती है। वहीं अजीज प्रेमजी दो समाजसेवी संस्थाएं चला रहे हैं। उनकी तीन समाजसेवी संसथाएं विप्रो में 56 फीसदी की हिस्सेदारी रखती हैं।

गौतम अडानी, अंबानी भी लिस्ट में शामिल
सर्वाधिक दान देने वालों की लिस्ट में अनिल अंबानी, गौतम अडानी, कुमार मंगलम बिरला, जिरोधा के फाउंडर निखिल व नितिन के अलावा कई अन्य लोगों के नाम भी शामिल हैं। नितिन कामथ और निखिल कामथ ने दान की राशि में 300 फीसदी की बढ़ोत्तरी करते हुए 100 करोड़ रुपए दान दिए हैं। वहीं रोहिणी निलेकणी ने 120 करोड़ रुपए दान में दिए हैं। लीना गांधी तिवारी ने 21 करोड़ रुपए दान दिए हैं जबकि अनु आगा ने 20 करोड़ रुपए दान दिए हैं।

समाज सेवा के क्षेत्र में सर्वाधिक डोनेशन
टॉप 10 सर्वाधिक दान देने वालों की बात करें तो इन लोगों ने सर्वाधिक दान समाजसेवा के क्षेत्र में दिए हैं। इसके बाद स्वास्थ्य, आर्ट एंड कल्चर, हेरिटेज का नंबर आता है। वित्त वर्ष 2022 में कोरोना महामारी के चलते लोगों ने खुलकर दान दिया। पिछले साल अजीज प्रेमजी ने 7807 करोड़ रुपए दान दिए थे।

टॉप-10 दान देने वाले उद्योगपति
शिव नादर - 1161 करोड़
अजीज प्रेमजी - 484 करोड़
मुकेश अंबानी- 411 करोड़
कुमार मंगलम बिरला- 242 करोड़
सुष्मिता एवं सुब्रतो बागची- 213 करोड़
राधा एंड एनएस पार्थसारथी- 213 करोड़
गौतम अडानी- 165 करोड़
नंदन निलेकणी- 159 करोड़
एएम नायक- 142 करोड़
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications